हरियाणा CM सैनी के आवास पर परिवार सहित डिनर करने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, 15 दिनों में तीसरी मुलाकात

हरियाणा में राजनीतिक उठापटक

हरियाणा CM सैनी के आवास पर परिवार सहित डिनर करने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, 15 दिनों में तीसरी मुलाकात

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बीच बढ़ती नजदीकियों से राजनीतिक हलचल तेज। मुलाकातों और डिनर के दौरान राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना।

हरियाणा cm सैनी के आवास पर परिवार सहित डिनर करने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई 15 दिनों में तीसरी मुलाकात

हरियाणा CM सैनी के आवास पर परिवार सहित डिनर करने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, 15 दिनों में तीसरी मुलाकात | None

हरियाणा की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के भीतर चल रही संभावित नाराजगी और समीकरणों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बीच बढ़ती नजदीकियां चर्चा का विषय बन गई हैं। सोमवार रात चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर दोनों परिवारों की अनौपचारिक मुलाकात और डिनर कार्यक्रम ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। खास बात यह है कि पिछले महज 15 दिनों के भीतर दोनों पक्षों के बीच यह तीसरी अहम मुलाकात रही।

मुख्यमंत्री आवास पर साथ नजर आए दोनों परिवार

CM सैनी के आवास पर बिश्नोई

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित डिनर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी पत्नी सुमन सैनी ने बिश्नोई परिवार का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई, उनकी पत्नी एवं पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई तथा उनके पुत्र और आदमपुर से भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई मौजूद रहे।

बैठक में विधायक रणधीर पनिहार भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को भाजपा नेतृत्व और बिश्नोई परिवार के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

रेखा शर्मा की टिप्पणी से नाराज बताए जा रहे थे बिश्नोई

हाल के दिनों में कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी की चर्चाएं जोर पकड़ रही थीं। इसके पीछे मुख्य वजह भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा की वह टिप्पणी मानी जा रही थी, जिसे बिश्नोई समर्थकों ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कुलदीप बिश्नोई के पिता स्वर्गीय चौधरी भजनलाल के प्रति अपमानजनक बताया था।

इस विवाद के बाद राजनीतिक हलकों में यह अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि बिश्नोई भाजपा नेतृत्व से असंतुष्ट हैं और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर विचार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने किया चौधरी भजनलाल का सम्मानपूर्वक उल्लेख

मुलाक़ात की एक तस्वीर

विवाद के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चौधरी भजनलाल के योगदान की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भजनलाल की कार्यशैली हमेशा जनहित और विकास केंद्रित रही तथा वह सभी के लिए सम्माननीय नेता हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह बयान बिश्नोई समाज और उनके समर्थकों को सकारात्मक संदेश देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

रेखा शर्मा ने जताया खेद, कांग्रेस वापसी की अटकलें भी तेज

विवाद को शांत करने के प्रयासों के तहत राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने भी अपने बयान पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका वक्तव्य किसी व्यक्ति विशेष को लक्ष्य बनाकर नहीं दिया गया था, बल्कि एक राजनीतिक व्यवस्था के संदर्भ में था।

उधर, राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी जारी है कि चार वर्ष पहले भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई भविष्य की राजनीतिक संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। हिसार और भिवानी से सांसद रह चुके बिश्नोई ने संकेत दिए हैं कि यदि विवाद का संतोषजनक समाधान नहीं होता है तो उनके पास राजनीति के कई विकल्प खुले हैं। इसी के चलते उनके कांग्रेस में वापसी की अटकलों को भी बल मिल रहा है, हालांकि इस संबंध में उन्होंने कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।

संबंधित सामग्री

बांकीपुर उपचुनाव हार के बाद BJP ऑफिस पहुंचे CM सम्राट, नेताओं से लिया फीडबैक

राज्य

बांकीपुर उपचुनाव हार के बाद BJP ऑफिस पहुंचे CM सम्राट, नेताओं से लिया फीडबैक

बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद, BJP नेतृत्व ने पार्टी कार्यालय में गहन समीक्षा बैठक आयोजित की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

राज्य

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनके और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बीच कोई नाराजगी या मतभेद नहीं है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती, भाजपा के तीन सांसदों को नोटिस

राज्य

राज्यसभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती, भाजपा के तीन सांसदों को नोटिस

मध्य प्रदेश के तीन भाजपा सांसदों को जबलपुर हाईकोर्ट से नोटिस मिला है, जुड़ा है मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्दीकरण से।

नई टीम के साथ एक्शन मोड में CM नायब सैनी, बैठक में तय किया आगे का रोडमैप

राज्य

नई टीम के साथ एक्शन मोड में CM नायब सैनी, बैठक में तय किया आगे का रोडमैप

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई प्रदेश भाजपा टीम के साथ पहली बैठक में राजनीतिक और संगठनात्मक प्राथमिकताएं निर्धारित कीं।

विधानसभा चुनाव की तुलना में मिले ज्यादा वोट, सीएम डॉ. मोहन बोले- भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे

राज्य

विधानसभा चुनाव की तुलना में मिले ज्यादा वोट, सीएम डॉ. मोहन बोले- भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे

मध्यप्रदेश के दतिया उप-चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की, जबकि बीजेपी हार गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भविष्य में बीजेपी और ताकत से लड़ेंगे।