हंगामा रीवा पुलिस स्टेशन में

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा के सिविल लाइन थाने में भाजपा नेता बंसीलाल साहू और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस हुई, जब नेता एक आरोपी के समर्थन में थाने पहुंचे।

By : सोनिया रायकवार
रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा के सिविल लाइन थाने में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब नशीली कफ सिरप के मामले में पकड़े गए आरोपी के समर्थन में भाजपा नेता बंसीलाल साहू अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। भाजपा नेता थाने के मुख्य गेट पर बैठकर विरोध करने लगे। इसी दौरान थाना प्रभारी विजय सिंह और भाजपा नेता के बीच तीखी बहस हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें TI भाजपा नेता को गेट से उठाते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों के बीच तू-तड़ाक होती दिखाई दे रही है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का 

जहां पुलिस ने एक आइसक्रीम ठेले से 12 सीसी कोरेक्स सिरप बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में पुनीत साहू उर्फ पंकज को हिरासत में लिया है। इसी कार्रवाई के विरोध में भाजपा नेता बंसीलाल साहू समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। उनका कहना है कि पुनीत साहू निर्दोष है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। भाजपा नेता पुलिस को आवेदन देकर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन आरोप है कि जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे थाने के मुख्य गेट पर बैठ गए।

पुलिस पर बदसलूकी के लगाए आरोप

इसी दौरान थाना प्रभारी विजय सिंह मौके पर पहुंचे और भाजपा नेता को गेट से उठाने का प्रयास किया। वायरल वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। वीडियो में TI की ओर से भाजपा नेता को “नौटंकी मत करो, FIR ठोक दूंगा” कहते हुए सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। भाजपा नेता बंसीलाल साहू ने पुलिस पर बदसलूकी और अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे सिर्फ निष्पक्ष जांच की मांग करने थाने पहुंचे थे, लेकिन उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह आपत्तिजनक है।

TI ने कही ये बात

वहीं थाना प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की और मौके से 12 सीसी कोरेक्स सिरप बरामद की गई हैं। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। TI के मुताबिक, किसी को मामले में आपत्ति थी तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी बात रख सकता था, लेकिन थाने के मुख्य गेट पर बैठकर विरोध करना और पुलिस के काम में बाधा डालना उचित नहीं है।

जांच के बाद साफ होगी तस्वीर

उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाने में किसी भी तरह के दबाव या भीड़ के आधार पर कार्रवाई नहीं होगी। पुलिस पूरे मामले की जांच नियमों के अनुसार करेगी और कानून व्यवस्था प्रभावित करने या नियम तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल भाजपा नेता और थाना प्रभारी के बीच हुई इस तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। एक ओर भाजपा नेता पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी ओर पुलिस बरामदगी और कार्रवाई को नियमों के तहत बता रही है। अब पूरे मामले की जांच के बाद तस्वीर और साफ होगी।

संबंधित सामग्री

रीवा में ‘कल्पना मिश्रा’ मामले में बवाल, अस्पताल के बाहर प्रदर्शन

रीवा में ‘कल्पना मिश्रा’ मामले में बवाल, अस्पताल के बाहर प्रदर्शन

रीवा में कल्पना मिश्रा की मौत के बाद उनके परिजनों ने निजी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया, पुलिस से झड़प हुई, न्याय की मांग उठी।

मंत्री के करीबी भाजपा नेता गिरफ्तार,इंजीनियरों को बुलाकर मारपीट का आरोप

मंत्री के करीबी भाजपा नेता गिरफ्तार,इंजीनियरों को बुलाकर मारपीट का आरोप

नरसिंहपुर के भाजपा नेता अजीत उर्फ लकी कौरव को मारपीट और लूट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।

प्रसूता-नवजात की मौत पर बड़ा एक्शन,डॉ. प्रियंक शर्मा बने नए अधीक्षक

प्रसूता-नवजात की मौत पर बड़ा एक्शन,डॉ. प्रियंक शर्मा बने नए अधीक्षक

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत के बाद प्रशासनिक बदलाव हुआ है। डॉ. प्रियंक शर्मा को नया अधीक्षक बनाया गया है।

रीवा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

रीवा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

रीवा में मुख्यमंत्री यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए जल निकासी निर्माण कार्य की घोषणा की, जो भविष्य में जलभराव समस्या का समाधान करेगी।

पत्नी को मनाने की आखिरी कोशिश नाकाम तो भाजपा नेता के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान!

पत्नी को मनाने की आखिरी कोशिश नाकाम तो भाजपा नेता के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान!

नीरज ने पत्नी के मायके से वापस न आने पर खुदकुशी की। पत्नी के न आने से विवाद में पुलिस कार्रवाई से आहत होकर उठाया यह कदम।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर