हरियाणा सीएम का सिंगापुर दौरा

हरियाणा CM सैनी का 4-6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरा: निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर रहेगा फोकस

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर में निवेश और औद्योगिक सहयोग के लिए तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

By : रोहन उमक
हरियाणा CM सैनी का 4-6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरा: निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर रहेगा फोकस

हरियाणा CM सैनी का 4-6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरा: निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर रहेगा फोकस

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हरियाणा और सिंगापुर के बीच निवेश, औद्योगिक सहयोग, तकनीकी साझेदारी और कौशल विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने और संभावित साझेदारियों को ठोस रूप देने पर जोर रहेगा।

इन क्षेत्रों में निवेश पर रहेगा खास जोर

मुख्यमंत्री सिंगापुर में लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर, अत्याधुनिक विनिर्माण, एग्रो एवं खाद्य प्रसंस्करण, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), विमानन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

हरियाणा सीएम सैनी

सरकार की ओर से हरियाणा की औद्योगिक नीति, मजबूत बुनियादी ढांचे, बेहतर कनेक्टिविटी, कुशल मानव संसाधन और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक कॉरिडोरों को निवेशकों के सामने प्रमुखता से रखा जाएगा।

निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री उद्योग समूहों, निवेशकों, कॉरपोरेट प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के साथ राउंड टेबल बैठकों में शामिल होंगे। इसके अलावा वह निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे।

इन मुलाकातों के दौरान सिंगापुर की कंपनियों को हरियाणा में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर खोलने, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग में निवेश करने तथा खाद्य प्रसंस्करण और हाई-टेक उद्योगों में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

सेमीकंडक्टर और खाद्य प्रसंस्करण पर भी नजर

राज्य सरकार सेमीकंडक्टर और उन्नत विनिर्माण जैसे भविष्य से जुड़े क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने पर विशेष जोर दे रही है। वहीं, कृषि प्रधान राज्य होने के कारण एग्रो और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को भी अहम अवसर के रूप में पेश किया जाएगा।

आधुनिक फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड-चेन, वैल्यू एडिशन, निर्यात आधारित उत्पादन और कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार जैसे विषयों पर भी सिंगापुर के निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बातचीत होगी।

विमानन, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई-चेन प्रबंधन में तकनीक, वेयरहाउसिंग, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और औद्योगिक परिवहन व्यवस्था से जुड़ी साझेदारी की संभावनाओं पर भी चर्चा प्रस्तावित है।

शिक्षा और कौशल विकास को भी मिलेगी प्राथमिकता

दौरे में शिक्षा और कौशल विकास भी महत्वपूर्ण एजेंडे में शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य विश्वस्तरीय संस्थानों, उद्योगों और प्रशिक्षण एजेंसियों के सहयोग से युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी और औद्योगिक कौशल उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री 6 अक्टूबर को सिंगापुर में सिख बिजनेसमैन और प्रवासी भारतीय उद्यमियों से भी मुलाकात करेंगे। उन्हें हरियाणा में निवेश और उद्योग स्थापित करने के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

'हैपनिंग हरियाणा' के लिए भी निमंत्रण
हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी अपने दौरे के दौरान निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को अगले वर्ष होने वाले 'हैपनिंग हरियाणा' में शामिल होने का निमंत्रण भी देंगे। इस आयोजन में राज्य की औद्योगिक क्षमता, निवेश परियोजनाओं, स्टार्टअप, नवाचार, विनिर्माण और वैश्विक सहयोग की संभावनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी सिंगापुर जाएगा। यह प्रतिनिधिमंडल निवेशकों और संस्थानों के सामने हरियाणा की नीतियों, परियोजनाओं और निवेश सुविधाओं की जानकारी रखेगा।

संबंधित सामग्री

गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का शुभारंभ, CM सैनी ने दिया स्वच्छता में जनभागीदारी का संदेश

गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का शुभारंभ, CM सैनी ने दिया स्वच्छता में जनभागीदारी का संदेश

गांधी जयंती पर, गुरुग्राम में 'स्वच्छता ही सेवा 2026' के तहत जीवीपी मुक्त अभियान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अभियान की शुरुआत की गई।

CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, आरडब्ल्यूए की शिकायतों पर प्रदूषण बोर्ड के 2 क्षेत्रीय अधिकारी सस्पेंड

CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, आरडब्ल्यूए की शिकायतों पर प्रदूषण बोर्ड के 2 क्षेत्रीय अधिकारी सस्पेंड

गुरुग्राम में विकास और प्रदूषण नियंत्रण की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश दिए, दो अधिकारी निलंबित।

हरियाणा में 2 हजार एकड़ में शुरू होगी प्राकृतिक खेती, नुकसान हुआ तो सरकार करेगी भरपाई

हरियाणा में 2 हजार एकड़ में शुरू होगी प्राकृतिक खेती, नुकसान हुआ तो सरकार करेगी भरपाई

हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र में 2000 एकड़ में प्राकृतिक खेती क्लस्टर विकसित करने और किसानों को नई तकनीक से जोड़ने का निर्णय लिया है।

CM नायब सिंह सैनी ने हिसार के रबी कृषि मेले में लिया हिस्सा, किसानों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद पर जोर

CM नायब सिंह सैनी ने हिसार के रबी कृषि मेले में लिया हिस्सा, किसानों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद पर जोर

हरियाणा के हिसार में रबी कृषि मेले में किसानों ने नई खेती तकनीकों और सतत कपास उत्पादन पर चर्चा की। मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करना था।

CM डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट,ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

CM डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट,ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात की और मध्यप्रदेश के विकास और निवेश पर चर्चा की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर