हरियाणा सीएम ने किया कांग्रेस पर हमला

गुरुग्राम में CM सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘झूठ फैला रही पार्टी’; चुनाव आयोग में मतभेद से किया इनकार

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम दौरे पर कांग्रेस की राजनीति पर कड़ी आलोचना की, विपक्ष पर झूठ फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।

By : रोहन उमक
गुरुग्राम में CM सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘झूठ फैला रही पार्टी’; चुनाव आयोग में मतभेद से किया इनकार

गुरुग्राम में CM सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘झूठ फैला रही पार्टी’; चुनाव आयोग में मतभेद से किया इनकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरुग्राम दौरे के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर झूठ फैलाने और राजनीतिक विरोध के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है और आरोप लगाने से पहले तथ्यों तथा ठोस प्रमाणों को सामने रखा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री अपने आधिकारिक दौरे के तहत सबसे पहले सेक्टर-51 स्थित गुरुग्राम विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अशोक सिंघल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को जोड़ने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक सिंघल का हरियाणा से आत्मिक संबंध रहा और उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस गुरुग्राम की धरती पर ली।

सीएम सैनी ने अशोक सिंघल के योगदान को किया याद

‘कांग्रेस कर रही झूठ की राजनीति’

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्षी पार्टी झूठ फैलाने और कीचड़ उछालने का काम कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पता नहीं कि क्या बोलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस ने विपक्ष की भूमिका को खत्म कर दिया है और उसके आरोपों को पूरा देश देख रहा है।

SIR को लेकर उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चल रही है। चुनाव आयोग को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग में किसी तरह का मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगाने से पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि आरोप क्या हैं और उनके समर्थन में तथ्य क्या हैं।

कांग्रेस का चुनावी चिन्ह

‘संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना जरूरी’

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सरकार का विरोध करने, सवाल पूछने और जवाब मांगने का पूरा अधिकार है, लेकिन सवाल तथ्यों पर आधारित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और सीएजी जैसी संवैधानिक संस्थाएं किसी एक सरकार या राजनीतिक दल की नहीं हैं। इनकी विश्वसनीयता लोकतंत्र की महत्वपूर्ण पूंजी है।

नायब सैनी ने कहा कि सरकार की नीतियों और योजनाओं का विरोध करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाने से पहले तथ्यों की जांच और प्रमाण सामने रखना जरूरी है। हालिया SIR विवाद में भी भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए चुनाव आयोग की प्रक्रिया का समर्थन किया है।

अशोक सिंघल की प्रदर्शनी देखी

कार्यक्रम में मौजूद सीएम सैनी

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में अशोक सिंघल पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि सिंघल ने अपना जीवन भारत की सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने के लिए समर्पित किया और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को व्यापक जनसंपर्क तथा संगठन के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने में भूमिका निभाई।

‘मन की बात’ सुनी, खिलाड़ियों का सम्मान

विश्वविद्यालय कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सेक्टर-48 स्थित जीएनएच कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण सुना। सेवा संकल्प अभियान के तहत उन्होंने विभिन्न खेलों में उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने युग बॉक्सर, निकिता सहरावत, सुबोध भट्ट, निशांत दायमा, सचिन, प्रिया यादव, सृष्टि और विवेक भारद्वाज को उनकी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

सुकमा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपए अतिरिक्त, CM साय बोले- संवेदनशीलता के साथ खड़ी है सरकार

सुकमा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपए अतिरिक्त, CM साय बोले- संवेदनशीलता के साथ खड़ी है सरकार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की और प्रभावित परिवारों को अतिरिक्त सहायता का आश्वासन दिया।

हरियाणा CM नायब सैनी का विपक्ष पर तंज, बोले- चुनावी व्यवस्था को लेकर झूठा माहौल बनाने की कोशिश

हरियाणा CM नायब सैनी का विपक्ष पर तंज, बोले- चुनावी व्यवस्था को लेकर झूठा माहौल बनाने की कोशिश

हरियाणा के मुख्यमंत्री, नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी फैलाने का आरोप लगाया है, चुनाव आयोग ने स्थिति स्पष्ट की।

हिमाचल में विकास कार्यों को लेकर BJP का कांग्रेस सरकार पर हमला, इंद्र सिंह गांधी बोले- ‘पुराने कामों का श्रेय क्यों?’

हिमाचल में विकास कार्यों को लेकर BJP का कांग्रेस सरकार पर हमला, इंद्र सिंह गांधी बोले- ‘पुराने कामों का श्रेय क्यों?’

भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कांग्रेस सरकार पर पुरानी योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने मेडिकल यूनिवर्सिटी और अन्य विकास परियोजनाओं पर भी सवाल उठाए।

LPU बवाल में दो वीडियो ,पहले छात्राओं ने कमरे में घटना से इनकार किया,दूसरे में बोलीं-हमें बताया गया था क्या कहना है

LPU बवाल में दो वीडियो ,पहले छात्राओं ने कमरे में घटना से इनकार किया,दूसरे में बोलीं-हमें बताया गया था क्या कहना है

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के विवाद में दो नए वीडियो सामने आए हैं। इसमें छात्राएं पहले इनकार करती हैं, फिर प्रशासन पर आरोप लगाती हैं।

सुनाम में CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान: BJP सरकार बनी तो एक महीने में पंजाब को नशा मुक्त करने का संकल्प

सुनाम में CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान: BJP सरकार बनी तो एक महीने में पंजाब को नशा मुक्त करने का संकल्प

नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार आने पर पंजाब में नशे के खिलाफ एक महीने के भीतर निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर