महर्षि कश्यप जयंती समारोह में हरियाणा CM सैनी का बड़ा ऐलान, धर्मशाला से लेकर प्र...

हरियाणा सीएम की कश्यप समाज को सौगातें

महर्षि कश्यप जयंती समारोह में हरियाणा CM सैनी का बड़ा ऐलान, धर्मशाला से लेकर प्रतिमा निर्माण तक कई घोषणाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कश्यप समाज के उत्थान के लिए धर्मशाला निर्माण और अन्य योगदान की घोषणा की।

महर्षि कश्यप जयंती समारोह में हरियाणा cm सैनी का बड़ा ऐलान धर्मशाला से लेकर प्रतिमा निर्माण तक कई घोषणाएं

महर्षि कश्यप जयंती समारोह में हरियाणा CM सैनी का बड़ा ऐलान, धर्मशाला से लेकर प्रतिमा निर्माण तक कई घोषणाएं | None

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कश्यप समाज को कई बड़ी सौगातें दीं। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने महर्षि कश्यप को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और ज्ञान परंपरा का महान प्रतीक बताते हुए उनके योगदान को ऐतिहासिक बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए यह गर्व और सौभाग्य की बात है कि महर्षि कश्यप के वंशज उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने महर्षि कश्यप को नमन करते हुए कहा कि वे केवल महान ऋषि ही नहीं थे, बल्कि भारत के प्रथम वैज्ञानिक, समाजशास्त्री और विधि निर्माता के रूप में भी जाने जाते हैं।

‘महर्षि कश्यप ने समाज को नई दिशा दी’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि कश्यप ने ‘कश्यप संहिता’ और अन्य स्मृति ग्रंथों के माध्यम से समाज को नई सोच और दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि वेदों, पुराणों और उपनिषदों में महर्षि कश्यप के योगदान का विस्तार से उल्लेख मिलता है। मुख्यमंत्री ने उन्हें विज्ञान, चिकित्सा, वास्तु, संगीत और ज्योतिष का महान आचार्य भी बताया।

महर्षि कश्यप

कश्यप समाज के इतिहास और योगदान की सराहना

सीएम सैनी ने कश्यप समाज के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यह समाज हमेशा से मेहनतकश और साहसी रहा है। उन्होंने रामायण काल के निषाद राज का उदाहरण देते हुए कहा कि समाज ने देश और समाज को कई प्रेरणादायक व्यक्तित्व दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के लोगों ने शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है।

धर्मशाला, प्रतिमा और चेयर स्थापना की घोषणा

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कई अहम घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि कैथल में महर्षि कश्यप धर्मशाला के निर्माण के लिए नियमानुसार प्लॉट आवंटित किया जाएगा। वहीं, इंद्री में महर्षि कश्यप के नाम पर भव्य प्रतिमा और चौक का निर्माण कराया जाएगा।

हरियाणा सीएम सैनी

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कश्यप समाज की धर्मशाला के लिए अपने निजी कोष से 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही महर्षि कश्यप के नाम पर एक चेयर स्थापित करने का भी ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग और कश्यप समाज के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है।

संबंधित सामग्री

नारनौल से गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, हरियाणा CM सैनी करेंगे अभियान का आगाज

राज्य

नारनौल से गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, हरियाणा CM सैनी करेंगे अभियान का आगाज

नारनौल में 9 अगस्त को हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी 'हर घर तिरंगा' और नशा मुक्ति मैराथन अभियान का शुभारंभ करेंगे।

कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन, CM डॉ. मोहन बोले- आपके खिले चेहरे देखकर आनंद आता है

राज्य

कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन, CM डॉ. मोहन बोले- आपके खिले चेहरे देखकर आनंद आता है

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन छिंदवाड़ा में किया गया, जहां उन्होंने विकास और नई भर्तियों का वादा किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान जनता से सीधे संवाद और समस्याओं का निराकरण करेगा। अभियान 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा।

पंचकूला में 7 अगस्त को कॉमनवेल्थ पदकवीरों का सम्मान, CM सैनी बांटेंगे 13 करोड़ रुपये के कैश अवॉर्ड

देश-विदेश

पंचकूला में 7 अगस्त को कॉमनवेल्थ पदकवीरों का सम्मान, CM सैनी बांटेंगे 13 करोड़ रुपये के कैश अवॉर्ड

हरियाणा सरकार 7 अगस्त को पंचकूला में ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी, 13 करोड़ रुपये के कैश अवॉर्ड देगी।

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।