माघ मेले से लौटे अविमुक्तेश्वरानंद, कहा - ऐसी स्थिति की कल्पना भी नहीं की थी

hankaracharya-avimukteshwaranand-returns-magh-mela-unimaginable-situation

माघ मेले से लौटे अविमुक्तेश्वरानंद, कहा - ऐसी स्थिति की कल्पना भी नहीं की थी

माघ मेले से लौटे अविमुक्तेश्वरानंद कहा - ऐसी स्थिति की कल्पना भी नहीं की थी

Avimukteshwaranand Magh Mela Controversy: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रयागराज के माघ मेले से लौटने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उन्हें बिना स्नान किए, भारी मन से इस पावन भूमि को छोड़ना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति की उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। 

‘जो हुआ उसकी उम्मीद नहीं थी’

शंकराचार्य ने कहा -
यह घटना न सिर्फ आत्मा को झकझोरने वाली है, बल्कि न्याय और मानवता पर भरोसे को भी सवालों के घेरे में खड़ा करती है। प्रयागराज हमेशा से आस्था और शांति की भूमी रही है। श्रद्धा के साथ यहां आया था, लेकिन जो हुआ उसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। मुझे जो कहना था, वो कह चुका हूं, लेकिन एक बात और बता दूं कि कल मुझे मेला प्रशासन की ओर से एक पत्र और भेजा गया। इसमें कहा कि मुझे पूरे सम्मान के साथ पालकी से संगम में स्नान कराया जाएगा। मुझ पर फूल भी बरसाए जाएंगे, लेकिन मैंने ये प्रस्ताव ठुकरा दिया। 
[caption id="attachment_130919" align="alignnone" width="532"]अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रयागराज के माघ मेले से लौटने का ऐलान किया अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रयागराज के माघ मेले से लौटने का ऐलान किया[/caption]

Avimukteshwaranand Magh Mela Controversy: 18 दिन पहले छोड़ा मेला

बता दे कि, माघ मेला 15 फरवरी तक चलेगा। अभी 2 स्नान और बाकी हैं। माघी पूर्णिमा (1 फरवरी) और महाशिवरात्रि (15 फरवरी)। यानी विवाद के कारण शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने माघ मेला 18 दिन पहले ही छोड़ दिया। मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य का माघ मेला प्रशासन से विवाद हुआ, फिर वे बिना स्नान किए लौट गए। इसके बाद उन्होंने बसंत पंचमी के दिन भी संगम में स्नान नहीं किया था। अब उन्होंने बाकी दोनों स्नानों में भी शामिल नहीं होंगे।

डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा

इधर, एक दिन पहले ही अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार ने PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और CM योगी के समर्थन में इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा- शंकराचार्य की CM पर की गई टिप्पणी से मैं आहत हूं। मुख्यमंत्री का अपमान मैं अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकता। 48 साल के प्रशांत कुमार ने रिजाइन के बाद अपनी पत्नी से फोन पर बात की और फूट-फूटकर रोने लगे। कहा- जिसका नमक खाते हैं, उसका सिला अदा करना चाहिए। https://youtube.com/shorts/x9wosdoV7y0?si=4MeptrbegRI6TIhv

दिव्यांग कोटे में नौकरी

हालांकि इस्तीफे के बाद वे विवादों के घेरे में है। वजह है एक सर्टिफिकेट है। प्रशांत कुमार के भाई विश्वजीत सिंह ने उन पर पर आरोप लगाए हैं। बताया- प्रशांत कुमार को दिव्यांग कोटे में नौकरी मिली । उनका दिव्यांगता सर्टिफिकेट बिल्कुल फर्जी है। मामले में जांच चल रही है।

अविमुक्तेश्वरानंद को तीनों शंकराचार्य का समर्थन, बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा

Avimukteshwaranand Shankaracharya support: 9 दिनों से चल रहे प्रयागराज माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच अभी भी खींचतान जारी है। इसी बीच द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा- 3 शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में हैं।

द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती
द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती

इधर, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों से पिटाई से नाराज बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।