ग्वालियर: स्कॉर्पियो की टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

gwalior-accident-scorpio-crash-kills-5-family-members

ग्वालियर: स्कॉर्पियो की टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

ग्वालियर स्कॉर्पियो की टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Gwalior scorpio accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा परशुराम चौराहे के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ।

Gwalior scorpio accident: मंदिर से लौट रहे थे, तभी हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सभी लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर ऑटो रिक्शा से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ऑटो सवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

पुलिस से बचने के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शी भूरा के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक ने पहले बस स्टैंड के पास एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। इसके बाद पुलिस उसका पीछा कर रही थी। भागते समय उसने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है

  • इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55)
  • लीला (52)
  • शुभम उर्फ लाली (30)
  • प्रीति कश्यप (60)
  • शगुन (शुभम की पत्नी)
बताया जा रहा है कि मृतकों में एक ही परिवार के सदस्य शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

दो मासूम बच्चों समेत 4 लोग घायल

  • प्रीति (20)
  • प्रियांश (5)
  • आरव (6)
  • ऑटो चालक (अज्ञात)
घायलों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार ऑटो चालक के सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

स्कॉर्पियो जब्त

एसपी धर्मवीर यादव ने बताया कि पुलिस ने स्कॉर्पियो (नंबर MP21 ZE 5911) को जब्त कर लिया है। वाहन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त है और एयरबैग खुले मिले हैं। चालक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है.पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जिसमें यह भी देखा जा रहा है कि चालक नशे में था या नहीं। Read More:- Jashpur: गाड़ी पर निकला गजराज का गुस्सा,वन विभाग की स्कॉर्पियो को मारी टक्कर  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।