गुना स्कूल घटना

पानी समझकर पिया घूंट… बोतल में निकला पेशाब, शिकायत पर प्राचार्य ने कहा- चॉकलेट खा लो!

मध्यप्रदेश के गुना जिले के स्कूल में छात्राओं की पानी की बोतलों में कुछ छात्रों ने पेशाब मिला दिया। इससे छात्राएं और उनके परिजन नाराज।

पानी समझकर पिया घूंट… बोतल में निकला पेशाब, शिकायत पर प्राचार्य ने कहा- चॉकलेट खा लो!

मध्यप्रदेश के गुना जिले के आरोन विकासखंड के एक शासकीय प्राथमिक स्कूल से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि कक्षा 5वीं में पढ़ने वाली करीब आधा दर्जन छात्राओं की पानी की बोतलों में शरारती छात्रों ने पेशाब मिला दिया। छात्राओं ने जब अनजाने में वही पानी पी लिया तो उन्हें घिन और उल्टी जैसी परेशानी होने लगी।

रंगोली बनाने गई थीं छात्राएं

बताया जा रहा है कि सोमवार को छात्राएं पास की आंगनवाड़ी में रंगोली बनाने गई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने स्कूल बैग और पानी की बोतलें कक्षा में ही छोड़ दी थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक छात्र ने उनकी बोतल में पेशाब भर दिया। वापस लौटने के बाद छात्राओं ने पानी पिया और स्वाद अलग लगने पर उन्हें शक हुआ।

शिकायत पर प्राचार्य का चौंकाने वाला जवाब

छात्राओं ने पूरी घटना की जानकारी स्कूल की प्राचार्य को दी। आरोप है कि उनकी शिकायत को गंभीरता से लेने और कार्रवाई करने के बजाय प्राचार्य ने कथित तौर पर कहा कि अगर मुंह का स्वाद खराब हो गया है तो 10-10 रुपये वाली चॉकलेट खा लो। प्राचार्य के इस कथित जवाब से छात्राएं और उनके परिजन बेहद नाराज हो गए।

गुस्से में ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला

घर पहुंचकर छात्राओं ने जब अपने परिजनों को घटना बताई तो मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन स्कूल पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी और दोषी छात्रों के साथ-साथ मामले में कथित लापरवाही बरतने वाली प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना प्रशासन को दी गई।

एसडीएम ने लिया मामले का संज्ञान

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोन एसडीएम मंजूषा खत्री ने तत्काल तहसीलदार कृष्णकांत चौबे और बीईओ को मौके पर भेजा। प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं, उनके परिजनों और आरोपी बताए जा रहे छात्रों के बयान दर्ज किए। बाद में दो छात्राओं को सरपंच के साथ एसडीएम के सामने भी लाया गया, जहां उनसे घटना की जानकारी ली गई।

दो दिन में जांच रिपोर्ट के निर्देश

एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीईओ को पूरे घटनाक्रम की गहन जांच करने और दो दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना में कौन-कौन छात्र शामिल थे और स्कूल स्तर पर शिकायत के बाद क्या कार्रवाई की गई। फिलहाल इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और जिम्मेदार अधिकारियों की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित सामग्री

MP में बदली पुलिस की कमान, 137 अफसरों को नई जिम्मेदारी

MP में बदली पुलिस की कमान, 137 अफसरों को नई जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश पुलिस में व्यापक प्रशासनिक बदलाव के तहत 10 IPS और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किये गए।

सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और आगर मालवा में विकास कार्यों की घोषणा की।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के कारण भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

खान सर पर कई लड़कियों के शोषण का आरोप, निखिल कोचिंग डायरेक्टर ने लगाया आरोप

खान सर पर कई लड़कियों के शोषण का आरोप, निखिल कोचिंग डायरेक्टर ने लगाया आरोप

शिक्षक खान सर पर निखिल कुमार ने कई लड़कियों के साथ गलत व्यवहार के आरोप लगाए। निखिल ने पटना में खान सर के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

राजधानी में MP के पहले पेपरलेस अधिवक्ता चेंबर की शुरुआत, डिजिटल तकनीक से बदलेगी वकालत की प्रक्रिया

राजधानी में MP के पहले पेपरलेस अधिवक्ता चेंबर की शुरुआत, डिजिटल तकनीक से बदलेगी वकालत की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश के भोपाल में कृपाधानी लीगल सेंटर ने अधिवक्ताओं के लिए पहला पेपरलेस चेंबर और मोबाइल ऐप शुरू किया, जो डिजिटल रिकॉर्ड रखने की सुविधा प्रदान करता है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर