राज्यपाल और CM धामी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, विभागीय झांकियां और सशस्त्र बलों की दमदार परेड

governor-cm-dhami-republic-day-greetings-tableaux-armed-forces-parade

राज्यपाल और CM धामी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, विभागीय झांकियां और सशस्त्र बलों की दमदार परेड

राज्यपाल और cm धामी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं विभागीय झांकियां और सशस्त्र बलों की दमदार परेड

Republic Day Greetings Uttarakhand: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर देहरादून के परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की झाकियां भी निकाली गईं।

सशस्त्र बलों की दमदार परेड

कार्यक्रम में योजनाओं पर आधारित विभागीय झांकियां, सशस्त्र बलों की दमदार परेड और लोक-संस्कृति की झलक दिखाती प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सूचना विभाग की झांकी को पहला, संस्कृत विभाग को दूसरा और शिक्षा विभाग ने तीसरा पुरस्कार प्रप्त किया। जबकि परेड में CRPF, ITBP और डोगरा रेजिमेंट की टुकड़ियों ने मार्च किया। छलिया नृत्य, पारंपरिक लोकनृत्य, बैंड प्रदर्शन और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने गणतंत्र दिवस के आयोजन को यादगार बना दिया। [caption id="attachment_130533" align="alignnone" width="581"]सशस्त्र बलों की दमदार परेड सशस्त्र बलों की दमदार परेड[/caption] [caption id="attachment_130535" align="alignnone" width="582"]लोक-संस्कृति की झलक दिखाती प्रस्तुतियां लोक-संस्कृति की झलक दिखाती प्रस्तुतियां[/caption]

Republic Day Greetings Uttarakhand: राज्यपाल का संबोधन

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान निर्माताओं को नमन किया। राज्यपाल  गुरमीत सिंह ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप संस्कृति, रक्षा उत्पादन, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और सैन्य शक्ति के क्षेत्र में भारत ने विश्व मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। [caption id="attachment_130536" align="alignnone" width="562"]CM धामी की तिरंगे को सलामी CM धामी की तिरंगे को सलामी[/caption]

जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता 

Republic Day Greetings Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। CM धामी ने कहा कि यह मौका हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के साथ अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। उत्तराखंड सरकार ने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचे। समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर उत्तराखंड ने देश के अन्य राज्यों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।