Gold theft in Kanpur: मुंह में छुपाकर 15 लाख का सोना ले उड़ा कारीगर, CCTV में कैद हुई हरकत!

gold-theft-kanpur-jeweller-craftsman-caught-in-cctv

Gold theft in Kanpur: मुंह में छुपाकर 15 लाख का सोना ले उड़ा कारीगर, CCTV में कैद हुई हरकत!

gold theft in kanpur मुंह में छुपाकर 15 लाख का सोना ले उड़ा कारीगर cctv में कैद हुई हरकत

Gold theft in Kanpur: कानपुर के चौक सर्राफा बाजार में एक ज्वेलरी शॉप से चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कारीगर दुकान से करीब 150 ग्राम सोना मुंह में छुपाकर ले उड़ा। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब वह दो दिन तक दुकान नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल भी बंद आया। शॉप मालिक ने जब सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पूरा सच सामने आ गया। Read More: Tongue Stuck in the Bottle: गोरखपुर में बच्ची की जीभ ढक्कन में फंसी, बच्ची ढाई घंटे तक रही परेशान! घटना नौ जुलाई की बताई जा रही है, लेकिन इसका पता दुकान मालिक को 11 जुलाई को चला, जब उन्होंने सीसीटीवी खंगाली। फुटेज में कारीगर को सोना हाथ में लेते हुए और फिर मुंह में छुपाकर बाहर निकलते हुए साफ देखा जा सकता है।

चार महीने पहले शुरू किया था काम, बना विश्वास का हिस्सा

इस मामले में खास बात यह है कि आरोपी कारीगर सुजित सामंता ने महज चार महीने पहले ही ज्वेलरी शॉप में काम शुरू किया था। वह पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर दासपुर गांव का रहने वाला है। दुकान के मालिक शुभांकर सामंता ने बताया कि सुजित को मई में लगभग 150 ग्राम सोना दिया गया था ताकि वह लॉकेट और कुंडल तैयार कर सके। 8 जुलाई को सुजित ने फोन पर बताया कि उसने 25-30 लॉकेट तैयार कर लिए हैं, लेकिन अगले ही दिन यानी 9 जुलाई की शाम को वह अचानक दुकान से गायब हो गया और मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।

दो दिन तक संपर्क नहीं हुआ तो खुद पहुंचा गांव

जब दो दिन तक कोई संपर्क नहीं हो पाया तो शुभांकर ने खुद सुजित के गांव जाकर उसके परिजनों से बात की। लेकिन परिवार वालों ने भी यही कहा कि वह गांव नहीं आया है। इसके बाद शुभांकर वापस कानपुर लौटे और सबसे पहले शॉप का सीसीटीवी चेक किया।

CCTV फुटेज में हुआ चोरी का खुलासा

CCTV में सुजित को बड़े आराम से दुकान में काम करते हुए देखा गया। फिर उसने दाएं हाथ से सोना उठाया और बाएं हाथ में रख लिया। इसके बाद बाकी बचा सोना उसने मुंह में डाल लिया और शांति से बाहर निकल गया। यह पूरी फुटेज महज डेढ़ मिनट की थी, लेकिन इसमें उसकी हरकत साफ दिख रही थी।

एसोसिएशन भी आया साथ, पुलिस ने शुरू की जांच

शुभांकर ने इस पूरी घटना की जानकारी ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा और महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल को दी। इसके बाद एसोसिएशन ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी। इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय के मुताबिक, इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और दो टीमें आरोपी को पकड़ने में जुट गई हैं।

करीब 15 लाख की है चोरी की गई ज्वेलरी

शुभांकर ने बताया कि चोरी हुआ सोना लगभग 150 ग्राम का था, जिसकी मौजूदा बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदारों और जानने वालों से संपर्क किया है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।    

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।