CG Garaband Couple Murder: भाई -भतीजे ने मिलकर की दंपत्ति की हत्या!

गरियाबंद दंपति हत्या

CG Garaband Couple Murder: भाई -भतीजे ने मिलकर की दंपत्ति की हत्या!

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में परिवारिक रंजिश के चलते एक दंपति की हत्या की गई। आरोपियों ने शवों को श्मशान में दफना दिया।

cg garaband couple murder भाई -भतीजे ने मिलकर की दंपत्ति की हत्या

CG Garaband Couple Murder: भाई -भतीजे ने मिलकर की दंपत्ति की हत्या! |

CG Garaband Couple Murder: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बार फिर परिवारिक रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया। अपने ही चाचा-चाची को डंडों से पीट-पीटकर मार डालने के बाद शवों को बोरी में भरकर श्मशान घाट में दफना दिया गया। पुलिस ने घटना के 5 दिन बाद शव बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या की वजह बनी पारिवारिक अनबन

गरीबा गांव निवासी राजाराम नेताम (45) और उनकी पत्नी आशो बाई नेताम (40) खेती-किसानी करते थे। परिवार में कुल 7 भाई थे और सभी एक ही जगह रहते थे। राजाराम नेताम का उनके भाइयों से लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। छोटी-छोटी बातों पर रोज विवाद होता रहता था।

6 जून को हुई हत्या

6 जून को किसी बात को लेकर फिर से झगड़ा हो गया। इसी दौरान भाई लखीराम नेताम और भतीजे रघुराम नेताम तथा नकुल राम नेताम ने मिलकर राजाराम नेताम और आशो बाई को डंडों से बुरी तरह पीट-पीटकर हत्या कर दी।

सबूत मिटाने के लिए शव श्मशान में दफनाए

हत्या के बाद आरोपियों ने रात के अंधेरे में दोनों शवों को बोरी में भरकर गांव के श्मशान घाट में चुपचाप दफना दिया ताकि किसी को घटना की भनक न लगे।

इस तरह हुआ खुलासा

11 जून को गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे ग्रामीणों ने वहां दो ताजा दफनाई गई कब्रें देखीं। चूंकि हाल के दिनों में गांव में कोई अन्य मौत नहीं हुई थी, इसलिए ग्रामीणों को शक हुआ। 

इसी दौरान एक आरोपी भतीजे ने सरपंच को पूरी सच्चाई बता दी। सरपंच की सूचना पर शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर थाना प्रभारी पवन वर्मा की टीम ने कब्रें खुदवाकर दोनों शव बरामद किए। 

पुलिस कर रही जांच

शवों की पहचान राजाराम नेताम और आशो बाई नेताम के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों — लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम (32 से 36 वर्ष) — को गिरफ्तार कर लिया है।  

दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर फॉरेंसिक लैब रायपुर भेज दिया गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद हत्या के और कारण सामने आ सकते हैं। 

संबंधित सामग्री

बैंकॉक के स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग, 6 की मौत, दादा-दादी को मारकर आया था!

देश-विदेश

बैंकॉक के स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग, 6 की मौत, दादा-दादी को मारकर आया था!

थाईलैंड के बैंकॉक में एक छात्र ने अपने दादा-दादी की हत्या की और स्कूल में फायरिंग करके 6 लोगों की जान ले ली, 15 घायल।

TET पास करने की नई समय-सीमा तय, 31 अगस्त 2028 तक मौका; नौकरी और प्रमोशन पर पड़ेगा असर

राज्य

TET पास करने की नई समय-सीमा तय, 31 अगस्त 2028 तक मौका; नौकरी और प्रमोशन पर पड़ेगा असर

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य; इसका असर नौकरी और पदोन्नति पर पड़ेगा।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

छत्तीसगढ़ सरकार ने PARAS पोर्टल का उपयोग करके योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में सुधार के लिए कदम उठाए हैं, जिससे डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा।

CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज

राज्य

CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज

CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों में असामान्य नामों के सामने आने के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए विवाद को हवा दी।