राज सिंह की गलत गिरफ्तारी, PA चंद्रनाथ रथ के मुख्य शूटर की तलाश

गलत गिरफ्तारी में CBI का नया खुलासा

राज सिंह की गलत गिरफ्तारी, PA चंद्रनाथ रथ के मुख्य शूटर की तलाश

पश्चिम बंगाल में हुई एक हत्या के मामले में गलत व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद CBI ने सही आरोपी की तलाश तेज की है। राज सिंह को निर्दोष पाया गया।

राज सिंह की गलत गिरफ्तारी pa चंद्रनाथ रथ के मुख्य शूटर की तलाश

गलत गिरफ्तारी में CBI का नया खुलासा |

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की 6 मई को मध्यमग्राम में गोली मारकर की गई हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। CBI ने मंगलवार को बारासात अदालत में याचिका दायर कर बलिया निवासी राज सिंह की रिहाई की मांग की। एजेंसी ने स्वीकार किया कि बंगाल पुलिस की टीम ने गलत व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर राज सिंह को रिहा करने का आदेश दे दिया। 

STF ने किया गिरफ्तार

राज सिंह को हत्या के 5 दिन बाद 11 मई को अयोध्या से पश्चिम बंगाल पुलिस की STF ने गिरफ्तार किया था। बाद में मामला CBI को ट्रांसफर कर दिया गया। CBI ने कोर्ट में बताया कि राज सिंह हत्या के दिन (6 मई) घटनास्थल पर मौजूद ही नहीं था। वह उस वक्त उत्तर प्रदेश में था। परिवार ने मजबूत एलिबाई पेश किया।

शादी में गया था राज सिंह

राज सिंह 7 मई को बलिया के आनंद नगर निवासी MLC पप्पू सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने लखनऊ गया था। शादी में हिस्सा लेने के बाद वह गेस्ट हाउस में रुका। अगले दिन परिवार अंबेडकर नगर गया, मखदूम अशरफ बाबा के मंदिर में दर्शन किए और फिर अयोध्या पहुंचा। अयोध्या में खाना खाने के बाद जब वे निकल रहे थे, तभी पुलिस ने राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

असली अपराधी पर फोकस

परिवार ने CCTV फुटेज, गेस्ट हाउस के बिल और कई सबूत पेश किए, जिन्हें UP पुलिस और STF ने भी सही पाया। राज सिंह की बहन दीपशिखा सिंह ने सबूत सार्वजनिक किए। CBI ने गलती सुधारते हुए अब असली आरोपियों पर फोकस किया है। विनय राय उर्फ पमपम- गाजीपुर का निवासी, 19 मई को वाराणसी से गिरफ्तार किया। ट्रक ट्रांसपोर्ट कारोबारी, लंबा आपराधिक इतिहास है। राजकुमार सिंह, बलिया के रत्तोपुर गांव का निवासी, मुजफ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा से हरिद्वार से लौटते समय गिरफ्तार किया। CBI इसे मुख्य शूटर मान रही है। पहले गिरफ्तार अन्य आरोपी, मयंक मिश्रा, विक्की मौर्य आदि।

संबंधित सामग्री

CBI ने अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल पर दर्ज की FIR, EPFO को ₹1,816 करोड़ के नुकसान का आरोप

देश-विदेश

CBI ने अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल पर दर्ज की FIR, EPFO को ₹1,816 करोड़ के नुकसान का आरोप

CBI ने अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के लिए FIR दर्ज की है, जिसमें EPFO को करोड़ों का नुकसान होने का दावा है।

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में दो और आरोपी चढ़े CBI के हत्थे; जांच में सामने आया राजनीतिक कनेक्शन

देश-विदेश

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में दो और आरोपी चढ़े CBI के हत्थे; जांच में सामने आया राजनीतिक कनेक्शन

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच को नया मोड़ दिया, जिससे राजनीतिक दलों के बीच तनाव बढ़ा।

नीट पेपर लीक मामले में सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में टली, अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी

देश-विदेश

नीट पेपर लीक मामले में सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में टली, अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी

नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई राउज एवेन्यू की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन टल गई, जबकि सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में।

वाराणसी रेल मंडल में बड़ा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने दफ्तर-घर पर मारा छापा

राज्य

वाराणसी रेल मंडल में बड़ा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने दफ्तर-घर पर मारा छापा

वाराणसी में CBI ने रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी नितेश अग्रवाल को 1.70 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। फर्नीचर ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई की गई।

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

देश-विदेश

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

चंदा कोचर के नेतृत्व में आईसीआईसीआई बैंक और वीडियोकॉन के बीच कथित ऋण-रिश्वत संबंध के आरोपों पर लंबी कानूनी और नियामक जांच जारी है।