Four Eyed Fish Found: कोरबा में मिली चार आंखों वाली रहस्यमयी मछली

four-eyed-fish-found-in-korba-chhattisgarh-rare-species

Four Eyed Fish Found: कोरबा में मिली चार आंखों वाली रहस्यमयी मछली

four eyed fish found कोरबा में मिली चार आंखों वाली रहस्यमयी मछली

four eyed fish found korba - chhattisgarh rare species: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सराई सिंगार गांव में एक विचित्र और रहस्यमयी मछली ने सभी को हैरत में डाल दिया है। 30 जून को राधा सागर तालाब में नहाते समय स्थानीय ग्रामीण भंगू निर्मलकर को यह असामान्य मछली मिली, जिसकी चार आंखें और असामान्य रूप से बड़ा मुंह है। [caption id="attachment_91788" align="alignnone" width="300"]अजब मछली अजब मछली[/caption]

four eyed fish found korba - chhattisgarh rare species: चार आंखों वाली मछली देख ग्रामीण हैरान

मछली की बनावट इतनी अलग थी कि भंगू रात में उसे अपने घर ले आए। अगली सुबह जैसे ही इस खबर की चर्चा फैली, आसपास के गांवों से लोग उसे देखने पहुंचने लगे। ग्रामीणों का मानना है कि यह कोई साधारण जीव नहीं, बल्कि दैवीय शक्तियों वाली मछली हो सकती है।

विदेशी प्रजाति की मछली

मत्स्य पालन विशेषज्ञों ने बताया कि यह मछली संभवतः "सकर माउथ कैटफिश" (Sucker Mouth Catfish) या उससे मिलती-जुलती किसी विदेशी प्रजाति की है, जिसे लोग अक्सर एक्वेरियम में पालते हैं। जब ये बड़ी हो जाती है, तो लोग उसे तालाब या नदियों में छोड़ देते हैं

विशेषज्ञों की चेतावनी

विशेषज्ञों ने चेताया कि ऐसी मछलियों में कई बार केमिकल्स या हानिकारक तत्व होते हैं। इसलिए इन्हें खाने से परहेज करना चाहिए।

मछली को तालाब में वापस छोड़ा गया

ग्रामीणों की आस्था और जिज्ञासा को देखते हुए, उस मछली को वापस राधा सागर तालाब में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने इसे प्राकृतिक चमत्कार बताया और किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे, इसलिए इसकी पूजा-अर्चना भी की गई।

ऐसा पहली बार नहीं: गरियाबंद में भी मिली थी ‘ब्लैक टाइगर फिश’

कोरबा की इस घटना से दो साल पहले गरियाबंद जिले के चिखली गांव में एक किसान के जाल में ऐसी ही दुर्लभ और खतरनाक दिखने वाली मछली फंसी थी। उस मछली को ब्लैक टाइगर फिश या सकर माउथ कैटफिश कहा गया था, जो आमतौर पर दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है।

इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरें

भंगू निर्मलकर द्वारा मछली के साथ खींची गई तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोगों में इस मछली को लेकर भय, कौतूहल और श्रद्धा तीनों का भाव देखा जा रहा है।

Read More :- ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अफसर बोले- हमारे विमान तबाह हुए

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

संबंधित सामग्री

FIH Pro League London 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7-1 दी करारी शिकस्त

खेल

FIH Pro League London 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7-1 दी करारी शिकस्त

लंदन में FIH प्रो लीग मुकाबले में भारतीय मेन्स हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 7-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारत ने शुरुआती पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की।

 T-20 मैच में  आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

खेल

T-20 मैच में आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

भारतीय टीम को टी-20 सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड के हाथों पहली बार हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड ने 182 रन बनाए और भारत को 34 रन से हराया।

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

अमेरिका ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। युद्धविराम समझौते की प्रतिबद्धताएँ जोखिम में पड़ती दिखाई दे रही हैं।

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।