मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

मध्यप्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं। इसका उद्देश्य व्यापारी समुदाय का कल्याण और निर्यात वृद्धि है।

मध्यप्रदेश में नया व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता

मध्यप्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन |

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। भारत सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ये किया गया है। इससे व्यापारी समुदाय के कल्याण के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए बेहतर वातावरण निर्मित करने और प्रदेश के निर्यात को बढ़ावा मिल सकेगा।

अधिकतम 10 सदस्य 

समिति में मंत्री औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और मुख्यमंत्री द्वारा नामित अधिकतम 10 सदस्य होंगे। अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, वाणिज्यिक कर, वित्त, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, लोक निर्माण, खनिज साधन, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय उर्जा, पशुपालन एवं डेयरी, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, विमानन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन विभाग और सीईओ, राज्य नीति आयोग, क्षेत्रीय प्रमुख-भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय अधिकारी-नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, वरिष्ठ प्रबंधक-भारतीय कन्टेनर निगम, सीजीएम-नाबार्ड, शाखा प्रबंधक-ईसीजीसी, एक्जीम बैंक, क्षेत्रीय प्रमुख-एपिडा, आयुक्त-एफएसएसएआई, सीईओ-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन आधिकारिक-सदस्य होंगे।

हर 3 महीने में होगी बैठक

सीईओ-अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, संचालक-आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी को संस्था के पदेन सदस्य और राज्य प्रमुख-सीआईआई, फिक्की, फिओ, डिक्की, लघु उद्योग भारती एवं अन्य राज्य स्तरीय व्यापार समिति तथा संघ को शीर्ष चेम्बर्स से पदेन सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश इण्डस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन, भोपाल को सदस्य-सचिव नामित किया गया है। अध्यक्ष की अनमुति से मध्यप्रदेश राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड में आवश्यकतानुसार संशोधन किया जा सकेगा। जिला स्तरीय समिति (डी.एल.सी) के गठन एवं कार्य क्षेत्र का निर्धारण सदस्य सचिव द्वारा प्रस्तावित कर समन्वय में अनुमोदन के बाद किया जायेगा। बोर्ड की बैठक कैलेंडर वर्ष में 4 बार अर्थात 3 माह में एक बार आयोजित की जाएगी।

संबंधित सामग्री

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

राज्य

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के आईटीआई में तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं को खेती से जुड़े रहने की सलाह दी।

MP पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, अब EVM से चुने जाएंगे सरपंच और पंच

राज्य

MP पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, अब EVM से चुने जाएंगे सरपंच और पंच

मध्य प्रदेश के 2027 के पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव पहली बार EVM से कराने की तैयारी में हैं, जिससे मतदान और मतगणना प्रक्रिया तेज होगी।

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

राज्य

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में 'जन-विश्वास अभियान' शुरू किया, स्थानीय अधिकारियों को निलंबित किया, और जनता से संवाद किया।

फेसलेस रजिस्ट्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब किसी भी जिले का सब-रजिस्ट्रार करेगा पंजीयन

राज्य

फेसलेस रजिस्ट्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब किसी भी जिले का सब-रजिस्ट्रार करेगा पंजीयन

मध्य प्रदेश सरकार ने फेसलेस रजिस्ट्री और ऑनलाइन दस्तावेजों के पंजीयन में सुधार के लिए नई व्यवस्था लागू की, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी।

मध्यप्रदेश के भिंड में हादसा: नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर...महिला की मौत, 15 गंभीर ग्वालियर रेफर

राज्य

मध्यप्रदेश के भिंड में हादसा: नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर...महिला की मौत, 15 गंभीर ग्वालियर रेफर

नेपाल से पुणे जा रही बस भिंड, मध्यप्रदेश में एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 15 यात्री घायल हुए।