देहरादून के इंडस्ट्रियल एरिया में परफ्यूम फैक्ट्री में लगी आग

fire-breaks-out-at-perfume-factory-in-dehraduns-industrial-area

देहरादून के इंडस्ट्रियल एरिया में परफ्यूम फैक्ट्री में लगी आग

देहरादून के इंडस्ट्रियल एरिया में परफ्यूम फैक्ट्री में लगी आग

UK News  : उत्तराखंड के देहरादून में सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित परफ्यूम बनाने वाली जय श्री बालाजी इंडस्ट्री में आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में पूरा इलाका धुएं से भर गया।

परफ्यूम फैक्ट्री में आग

दोपहर करीब 2 बजे लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर तैनात हैं, लेकिन ढाई घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई है। फैक्ट्री में केमिकल और ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलती गई, जबकि धुएं का गुबार करीब 800 मीटर दूर से भी साफ दिखाई दे रहा है।

read more :uttarakhand car accident: उत्तराखंड में कार पेड़ से टकराई

UK News : किसी को कोई नुकसान नही हुआ

घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। वहीं इस फैक्ट्री के बगल में स्थित अन्य फैक्ट्रियों ने एहतियात के तौर पर सामान निकालना शुरू कर दिया है। वहीं, प्रशासन और फायर विभाग की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

संबंधित सामग्री

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

देश-विदेश

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

चंदा कोचर के नेतृत्व में आईसीआईसीआई बैंक और वीडियोकॉन के बीच कथित ऋण-रिश्वत संबंध के आरोपों पर लंबी कानूनी और नियामक जांच जारी है।

19 July 2026 Rashifal

सनातन

19 July 2026 Rashifal

19 July 2026 Rashifal: जानें 19 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।