Fatal Storm Accident in Jaisalmer

तूफान के दौरान रिसॉर्ट में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत! कई घायल

A sudden storm caused a wall to collapse at Juma Heritage Resort in Jaisalmer, killing one performer and injuring several others.

By : हेमा गुप्ता
तूफान के दौरान रिसॉर्ट में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत! कई घायल

तूफान के दौरान रिसॉर्ट में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत! कई घायल

Jaisalmer Storm Accident Death: जैसलमेर के सम सैंड ड्यून्स के 'जुमा हेरिटेज रिसॉर्ट' में 1 जून की रात को तेज आधी की वजह स्टेज के पीछे बने ड्रेसिंग रुम की दीवार अचानक गिर गई। इसमें दबने से कई लोक कलाकर घायल हो गए। वहीं एक की मौत हो गई। सभी घायलों को जैसलमेर से जोधपुर रेफर किया गया है।

पुलिस को दी सूचना

मौके पर पुलिस पहुंची। सम थाना अधिकारी प्रहलाद चंद के मुताबिक, सम क्षेत्र में 1 जून को रिसॉर्ट में लोक कलाकारों के प्रदर्शन के लिए बने मंच (स्टेज) के ठीक पीछे ड्रेसिंग रूम बनाया गया था। लेकिन रात करीब 8 बजे के बाद इलाके में तेज आंधी आई। इस वजह से दीवार गीर गई और यह हादसा हो गया।

मृतक की पहचान

हादसे में स्वरुप खान की मौके पर मौत हो गई, जिसकी उम्र 25 वर्ष थी। वो जैसलमेर जिले के बेरसियाला गांव का रहने वाला था। वो एक लोक कलाकार था। 

वहीं बीरबल, रवीना और मोनू (पुत्री राजू नाथ)  तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं इन सभी को जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत होने की वजह से डॉक्टरों ने जोधपुर रेफर कर दिया।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने स्वरुप खान के शव  को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।  घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच कर रही हैॉ। 

संबंधित सामग्री

रेगिस्तान में पहली बार ड्रोन-एंटी ड्रोन सिस्टम का लाइव टेस्ट, 20 दलों ने दिखाई तकनीक

रेगिस्तान में पहली बार ड्रोन-एंटी ड्रोन सिस्टम का लाइव टेस्ट, 20 दलों ने दिखाई तकनीक

राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना ने 'ड्रोनाथन-2026' का आयोजन किया, जिसमें ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीकों की परीक्षा की गई।

सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के, दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; एक्टर ने लगाई फटकार

सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के, दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; एक्टर ने लगाई फटकार

सलमान खान की कार के नीचे एक फैन का पैर आने की अपुष्ट खबर के बाद, अभिनेता ने ड्राइवर को फटकार लगाई। घटना मुंबई में गणपति दर्शन के समय हुई।

तेजपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में B.Sc छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे से मिली डायरी ने बढ़ाया रहस्य

तेजपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में B.Sc छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे से मिली डायरी ने बढ़ाया रहस्य

असम के तेजपुर यूनिवर्सिटी में B.Sc के छात्र की हॉस्टल में संदिग्ध मौत हुई। पुलिस ने डायरी बरामद की जिसमें मौत से पहले का नोट मिला।

लॉज के बाथरूम में मिली 23 वर्षीय युवती की लाश, साथ आए दो युवक फरार; मौत पर उठे सवाल

लॉज के बाथरूम में मिली 23 वर्षीय युवती की लाश, साथ आए दो युवक फरार; मौत पर उठे सवाल

कर्नाटक के हासन जिले में 23 वर्षीय वर्षा की मौत के बाद दो युवक फरार हो गए। पुलिस अब इन युवकों और मौत के कारणों की जांच कर रही है।

झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट ने सभी 10 दोषियों को सुनाई फांसी की सजा

झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट ने सभी 10 दोषियों को सुनाई फांसी की सजा

NIA की विशेष अदालत ने झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। दोषी 2013 के हमले में शामिल थे, जिसमें 29 लोग मारे गए थे।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर