बहन को छेड़ा तो की दोस्त की हत्या, खेत में दफनाया, 9 महीने बाद खुलासा

farrukhabad-man-kills-friend-sister-harassment-body-recovered-9-months

बहन को छेड़ा तो की दोस्त की हत्या, खेत में दफनाया, 9 महीने बाद खुलासा

बहन को छेड़ा तो की दोस्त की हत्या खेत में दफनाया 9 महीने बाद खुलासा

Farrukhabad murder case: UP के फर्रुखाबाद में बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। गुजरपुर पमारान गांव का रहने वाला ओमवीर साइकिल मिस्त्री था। गांव में उसकी छोटी सी दुकान थी। 3 साल पहले उसकी शादी शाहजहांपुर की धर्मशीला से हुई थी। परिवार में 2 भाई राजवीर और राहुल हैं। 3 बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। 

[caption id="attachment_144462" align="alignnone" width="1139"]मृतक ओमवीर  मृतक ओमवीर[/caption]

लापता ओमवीर 

20 जुलाई 2025 की शाम करीब 7 बजे ओमवीर (26) अपनी दुकान पर था। तभी पड़ोसी रामू यादव (25) वहां आया। रामू का टेंट लगाने का काम था। उसने ओमवीर को अपने साथ चलने को कहा। ओमवीर ने दुकान बंद की और घर पहुंचा। पत्नी से खाना लगाने के लिए कहा, लेकिन बिना खाना खाए वह रामू के साथ चला गया। देर रात तक वह घर नहीं आया, तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ओमवीर की मां राजेश्वरी ने सपा नेता और पूर्व प्रधान देवेंद्र यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

कई महीनों तक तलाश

करीब डेढ़ महीने बाद, 31 अगस्त को पत्नी धर्मशीला ने मुख्य आरोपी रामू यादव, सपा नेता पूर्व प्रधान देवेंद्र यादव, गुलाब सिंह उर्फ तिलक, सुरजीत यादव, श्यामवीर और बंटी उर्फ रामऔतार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कई महीनों तक मामले की जांच होती रही। खुलासे के लिए अलग-अलग टीमों का गठन भी किया गया। आसपास के जिलों में तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उन्होंने CM कार्यालय में भी शिकायत की। करीब 9 महीने बाद, 31 मार्च 2026 की रात पुलिस ने रामू को देहरादून से गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी रामू यादव ने हत्या की बात कबूल ली।

[caption id="attachment_144463" align="alignnone" width="1129"]खेत में खुदाई करती टीम खेत में खुदाई करती टीम[/caption]

Farrukhabad murder case: बहन से छेड़छाड़

पूछताछ में आरोपी रामू ने बताया कि ओमवीर उसका दोस्त था। एक दिन वह उसे अपनी बहन के ससुराल लेकर गया था। वहां मृतक ने उसकी बहन से छेड़छाड़ की। यह बात ससुराल वालों ने भी देख ली, जिससे रिश्ता बिगड़ गया। इसी रंजिश में उसने ओमवीर की हत्या की साजिश रची। उसने सुरजीत यादव को साथ मिला लिया। घटना वाले दिन ओमवीर को अपने खेत पर बुलाया फिर पहले उसे शराब पिलाई, और गमछे से गला घोंटकर मार दिया। हत्या के बाद शव को वहीं मक्के के खेत में गाड़कर घर आ गया। 

[caption id="attachment_144467" align="alignnone" width="1147"]आरोपी रामू के खेत से पुलिस ने मृतक ओमवीर का नर कंकाल बरामद किया। आरोपी रामू के खेत से पुलिस ने मृतक ओमवीर का नर कंकाल बरामद किया।[/caption]

कंकाल बरामद 

आरोपी की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट और फॉरेंसिक टीम खेत पर पहुंची। JCB से खेत की खुदाई कराई गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद करीब 5 फीट गहरे गड्ढे से कंकाल बरामद हुआ। मौके से तौलिया, चप्पल और कपड़े भी मिले हैं। मृतक के घर से घटनास्थल की दूरी करीब 1 किलोमीटर है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर PM के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।