बड़ी EOW कार्रवाई छिंदवाड़ा में

PWD अफसर के 3 ठिकानों पर EOW का छापा,सुबह 5:45 बजे तीन शहरों में दबिश

EOW ने छिंदवाड़ा में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री कमल किशोर सिंगारे की संपत्तियों पर छापेमारी की, जिसमें नकदी, सोना और वाहन बरामद हुए।

By : दिव्या मिस्त्री
PWD अफसर के 3 ठिकानों पर EOW का छापा,सुबह 5:45 बजे तीन शहरों में दबिश

छिंदवाड़ा में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी EOW ने लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री कमल किशोर सिंगारे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। EOW जबलपुर की टीमों ने गुरुवार सुबह एक साथ तीन ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी और कई वाहन मिलने की बात सामने आई है।

सुबह 5:45 बजे तीन शहरों में दबिश

EOW की टीमों ने सुबह करीब 5:45 बजे छिंदवाड़ा, बालाघाट और भोपाल में एक साथ कार्रवाई शुरू की। डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने छिंदवाड़ा की खान कॉलोनी स्थित आवास, बालाघाट स्थित मकान और भोपाल के सरकारी क्वार्टर को जांच के दायरे में लिया। करीब 15 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी कार्रवाई में शामिल रहे।

10 लाख नकद और आधा किलो सोना मिला

तलाशी के दौरान छिंदवाड़ा और बालाघाट से करीब 10 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा करीब आधा किलो सोना और 2 किलो चांदी मिलने की जानकारी है। EOW अब इन संपत्तियों और कीमती सामान से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

20 लाख के वाहन, फार्म हाउस की जानकारी

जांच के दौरान एक महिंद्रा XUV, एक स्कॉर्पियो, एक ट्रैक्टर और तीन दोपहिया वाहन भी मिले हैं। इन वाहनों की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही एक फार्म हाउस की जानकारी भी सामने आई है, जहां EOW की टीम आगे जांच और कार्रवाई कर सकती है।

आय से 400% ज्यादा संपत्ति का दावा

अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में कमल किशोर सिंगारे के पास उनकी ज्ञात आय से 400 प्रतिशत से अधिक संपत्ति होने की बात सामने आई है। हालांकि संपत्ति का अंतिम आंकड़ा दस्तावेजों और मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

दस्तावेजों की जांच जारी

EOW के अनुसार भोपाल, बालाघाट और छिंदवाड़ा की संपत्तियों से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं। भोपाल स्थित मकान किराए पर दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है। फिलहाल सिंगारे को हिरासत में नहीं लिया गया है। जरूरत पड़ने पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। EOW की कार्रवाई में डीएसपी धामी और इंस्पेक्टर प्रेरणा पांडे समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

कबाड़खाने में सजा था जुए का अड्डा ! 31 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.30 लाख कैश बरामद

कबाड़खाने में सजा था जुए का अड्डा ! 31 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.30 लाख कैश बरामद

भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया, नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

पटना में सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के 5 ठिकानों पर SVU की रेड, मुंबई में ₹1.75 करोड़ की जमीन

पटना में सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के 5 ठिकानों पर SVU की रेड, मुंबई में ₹1.75 करोड़ की जमीन

पटना में SVU ने भ्रष्ट सुपरिटेंडिंग इंजीनियर राजेंद्र कुमार के पांच ठिकानों पर छापे मारे। राजेंद्र पर 3 करोड़ रुपए से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का आरोप है।

प्रयागराज DRM ऑफिस में CBI का छापा, ₹50 हजार रिश्वत लेते APO-अधीक्षक गिरफ्तार

प्रयागराज DRM ऑफिस में CBI का छापा, ₹50 हजार रिश्वत लेते APO-अधीक्षक गिरफ्तार

प्रयागराज में रेलवे के दो अधिकारियों को CBI ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा। यह कार्रवाई एक लोको पायलट के ट्रांसफर से जुड़े घूस मामले में की गई थी।

भोपाल पुलिस ने पीछा कर पकड़ी शराब से भरी स्कॉर्पियो,नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश

भोपाल पुलिस ने पीछा कर पकड़ी शराब से भरी स्कॉर्पियो,नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश

भोपाल में पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 40 पेटी शराब बरामद की। वाहन चालक से अवैध परिवहन के संबंध में पूछताछ जारी है।

जिम 365 डिग्री पर CGST का छापा: 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा, 5 ठिकानों पर कार्रवाई

जिम 365 डिग्री पर CGST का छापा: 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा, 5 ठिकानों पर कार्रवाई

CGST ने भोपाल के जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी कर एक करोड़ रुपए से अधिक की टैक्स चोरी का पता लगाया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026