Raipur New: “आपातकाल भारत का काला अध्याय”

emergency-50th-anniversary-vishnudeo-sai-statement-raipur

Raipur New: “आपातकाल भारत का काला अध्याय”

raipur new “आपातकाल भारत का काला अध्याय”

emergency 50th anniversary vishnudeo sai statement raipur: साय ने कहा-आपातकाल की दुर्दशा शब्दों में बयां कर पाना नामुमकिन emergency 50th anniversary vishnudeo sai statement raipur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में कभी न भूलने वाला काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते पूरे देश पर आपातकाल थोप दिया था।

साय ने कहा —“देश के लिए लड़ने वाले हजारों लोगों को बिना किसी कारण जेल में डाल दिया गया। जेलों में उनके साथ कैसी दुर्दशा हुई, उसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।

मुख्यमंत्री साय राजधानी रायपुर में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यक्रम मॉक पार्लियामेंट को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर किया गया था।

युवा संसद में हुई जोरदार बहस

साय ने युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि युवा संसद में युवाओं ने सांसदों की भूमिका बखूबी निभाई और विस्तृत और सार्थक बहस की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को न सिर्फ राजनीति की समझ देते हैं, बल्कि उन्हें अपने लोकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी करते हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का हमला

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा —

“इंदिरा गांधी ने सत्ता की लालच में पूरे देश को आपातकाल की आग में झोंक दिया। आपातकाल के दौरान जनता की आवाज को दबाने का काम किया गया। प्रेस, न्यायपालिका और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर ताला जड़ दिया गया था।”

डॉ. रमन सिंह की अपील

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा —

“संसद जैसे मंच पर बोलना हर युवा के लिए गर्व की बात है। यह मंच न केवल ज्ञान का विस्तार करता है, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी का भी अहसास कराता है।

आपातकाल के इतिहास को जानना जरूरी है ताकि हम भविष्य में वही गलती दोबारा न करें, जिससे लोकतंत्र को खतरा हो।”

तीन बार लगा आपातकाल

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अब तक तीन बार आपातकाल लगाया गया है:

  • पहली बार 26 अक्टूबर 1962 को, भारत-चीन युद्ध के कारण (10 जनवरी 1968 तक प्रभावी)।
  • दूसरी बार दिसंबर 1971 को, भारत-पाकिस्तान युद्ध के चलते (21 मार्च 1977 तक प्रभावी)।
  • तीसरी बार 25 जून 1975 को, आंतरिक अशांति के नाम पर, जो 21 मार्च 1977 तक चला।
विष्णुदेव साय ने कहा कि सिर्फ सत्ता बचाने के लिए देश को आपातकाल की आग में झोंक देना लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात था। Watch Now :- रायपुर सूटकेस मर्डर केस | दोस्त बना हैवान, प्रॉपर्टी के लालच में की प्लानिंग ? | पूरी कहानी जानिए Read More :- ट्रम्प का मास्टरस्ट्रोक: इजराइल 60‑दिन के गाजा सीजफायर के लिए तैयार

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।