Naxalites Celebrate: पहली ‘आज़ाद’ दिवाली, 19 साल बाद पूर्व महिला नक्सलियों की दिवाली

emale-naxals-celebrate-first-diwali-after-surrender-gariaband

Naxalites Celebrate: पहली ‘आज़ाद’ दिवाली, 19 साल बाद पूर्व महिला नक्सलियों की दिवाली

naxalites celebrate पहली ‘आज़ाद’ दिवाली 19 साल बाद पूर्व महिला नक्सलियों की दिवाली

कपड़े-मिठाइयों की खरीदारी की, भेजे नक्सल साथियों को लौटने के पत्र

naxals celebrate first diwali after surrender: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में इस दिवाली का दृश्य कुछ अलग ही था। जहां एक समय नक्सलियों की दहशत ने लोगों को घरों में कैद कर दिया था, वहीं अब पूर्व महिला नक्सली आज़ादी के साथ दीपावली की मिठाइयों और कपड़ों की खरीदारी करते दिखीं।

19 साल बाद अब मना रहीं दिवाली

जानसी मटामी, जुनकी, वैजंती, मंजुला और मैना – ये पांच महिलाएं कभी जंगल की खामोशी में हथियार चलाती थीं, आज गरियाबंद बाजार में खरीदारी करती नज़र आईं। 8 लाख की इनामी जानसी और 5 लाख की इनामी जुनकी कभी सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द थीं। अब वे समाज में एक नई पहचान बना रही हैं।

बस्तर में नाच-गाने के साथ मनी दिवाली

दंतेवाड़ा, नकुलनार, पोटाली, कटेकल्याण जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इस बार दिवाली की रौनक देखने लायक थी। लोगों ने देर रात तक नाच-गाने, रंगोली और आतिशबाजी के साथ उत्सव मनाया। सुरक्षा बलों की सफलता और आत्मसमर्पण की नीति का असर अब साफ दिखने लगा है।

सरेंडर के बाद मिली पहली 'आज़ादी'

पूर्व नक्सली जानसी मटामी ने बताया, “मैंने 19 साल जंगल में बिताए। यह मेरी पहली दीवाली है जो मैं बिना डर के मना रही हूं।" वहीं जुनकी ने कहा, “पहले दिवाली का नाम भी नहीं लेते थे, अब अपने लिए दीया जला रहे हैं।”

नक्सली साथियों को भेजा पत्र: लौट आओ

इन महिलाओं ने न सिर्फ मुख्यधारा की राह अपनाई है, बल्कि नगरी एरिया कमांडर बलदेव और ज्योति जैसे पुराने साथियों को भी पत्र भेजकर आत्मसमर्पण की अपील की है। उनका कहना है – “जिंदगी अब पहले से बेहतर है, हथियार छोड़ दो, रोशनी की ओर लौट आओ।” सरकार की पुनर्वास नीति का असर जानसी और अन्य महिलाओं ने हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण किया। जानसी कभी नगरी एरिया कमेटी की सचिव थी और जनवरी में मारे गए नक्सली कमांडर सत्यम गावड़े की पत्नी भी है। 2005 में जनमिलिशिया से नक्सल संगठन में शामिल हुई जानसी ने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया।

बाजार में महिलाएं बनीं मिसाल: naxals celebrate first diwali after surrender

दिवाली से ठीक पहले बाजार में कपड़े, मिठाई, रंगोली और दीप खरीदती इन महिलाओं को देखकर कोई नहीं कह सकता था कि ये कभी करोड़ों की इनामी नक्सली थीं। ये दृश्य बदलाव और उम्मीद का प्रतीक बन गया है – एक ऐसा समाज जो अब हिंसा से शांति की ओर बढ़ रहा है।

जंगल से समाज तक – बदली सोच, बदली राह

इन महिलाओं ने स्वीकार किया कि जंगल में त्योहार मनाना तो दूर, नाम लेना भी मना था। अब वे समाज की मुख्यधारा में रहकर आगे बढ़ना चाहती हैं – खुद के लिए, अपने बच्चों के लिए और उस आदिवासी समाज के लिए जो अब नक्सलवाद के साये से बाहर निकल रहा है। Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

संबंधित सामग्री

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

राज्य

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने अपने चुनावी जीत को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने की मांग की थी।

उत्तराखंड सरकार आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की तैयारी में, 550 से ज्यादा नए होमस्टे बनाए

राज्य

उत्तराखंड सरकार आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की तैयारी में, 550 से ज्यादा नए होमस्टे बनाए

उत्तराखंड में आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की योजना है। इसमें 550 से अधिक होमस्टे विकसित किए गए हैं और मोबाइल नेटवर्क मजबूती पर काम हो रहा है।

दिल्ली में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

देश-विदेश

दिल्ली में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटीज बिल को मंजूरी दी, जिससे नई निजी यूनिवर्सिटियों की स्थापना आसान होगी और 25% सीटें स्थानीय छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

राज्य

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में 'जन-विश्वास अभियान' शुरू किया, स्थानीय अधिकारियों को निलंबित किया, और जनता से संवाद किया।

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

देश-विदेश

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

रांची में JPSC, JPSSC सुधारों की मांग कर रहे छात्रों के प्रोटेस्ट में तनाव बढ़ा, नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई।