Eid Miladun Nabi: गुना में ईद मिलादुन्नबी पर गैंगस्टर सलमान लाला का पोस्टर लगने से विवाद, FIR दर्ज

eid-miladun-nabi

Eid Miladun Nabi: गुना में ईद मिलादुन्नबी पर गैंगस्टर सलमान लाला का पोस्टर लगने से विवाद, FIR दर्ज

eid miladun nabi गुना में ईद मिलादुन्नबी पर गैंगस्टर सलमान लाला का पोस्टर लगने से विवाद fir दर्ज

Eid Miladun Nabi: गुना शहर की श्रीराम कॉलोनी में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर एक विवाद उस समय खड़ा हो गया, जब इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला का पोस्टर लगाया गया। पोस्टर पर लिखा था – "शरीर मिटता है मगर नाम नहीं, मिस यू किंग", जिससे माहौल में तनाव पैदा हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल पोस्टर हटवा दिया और कोतवाली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। [caption id="attachment_103644" align="alignnone" width="300"]Eid Miladun Nabi Eid Miladun Nabi[/caption]

Eid Miladun Nabi: गैंगस्टर सलमान लाला के पोस्टर ने विवाद को जन्म दिया

उल्लेखनीय है कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहरभर में बड़े स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को कर्नलगंज से एक जुलूस शुरू हुआ, जो शहर के विभिन्न इलाकों से होता हुआ ख्यावदा चौराहे तक पहुंचा। इस जुलूस में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस और आयोजनों की तैयारी के तहत पूरे शहर में कई बैनर और पोस्टर लगाए गए थे। इसी दौरान श्रीराम कॉलोनी में लगाए गए गैंगस्टर सलमान लाला के पोस्टर ने विवाद को जन्म दिया।

अज्ञात लोगों पर मारपीट व लूटपाट की धाराओं में FIR दर्ज करवाई

[caption id="attachment_103645" align="alignnone" width="300"]Eid Miladun Nabi Eid Miladun Nabi[/caption] विवाद तब और बढ़ गया जब अभिषेक तिवारी नामक युवक, जो भुजरिया तालाब मंदिर क्षेत्र का निवासी है, ने शिकायत की कि जब वह पोस्टर का फोटो ले रहे थे, तो कुछ लोगों ने उनका पीछा कर जयस्तंभ चौराहे पर उनके साथ मारपीट की। अभिषेक को शारीरिक चोटें भी आईं। इस घटना की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी अज्ञात लोगों पर मारपीट व लूटपाट की धाराओं में FIR दर्ज करवाई।

उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी

[caption id="attachment_103646" align="alignnone" width="169"]Eid Miladun Nabi Eid Miladun Nabi[/caption] वहीं, शनिवार देर रात नजूल कॉलोनी निवासी भगवानलाल ढीमर की शिकायत पर पुलिस ने पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ एक और FIR दर्ज की। पुलिस ने पोस्टर को सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाला मानते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शांति बनाए रखने की अपील की है

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज तथा चश्मदीद गवाहों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले -  भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले - भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में बड़ी मात्रा में चंदा चोरी हुई है। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 24 घंटे पहले हुआ लीक, परीक्षा रद्द होने की आशंका

देश-विदेश

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 24 घंटे पहले हुआ लीक, परीक्षा रद्द होने की आशंका

महाराष्ट्र में आगामी TET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द होने की संभावना है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कसा तंज, Video Viral

मनोरंजन

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कसा तंज, Video Viral

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर कई तीखे बयान दिए, जिससे वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रिट से शादी करेंगे।

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

राज्य

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

बिजनौर के शादीपुर गांव में युवक ने सांप के साथ स्टंट करते हुए अपनी तबीयत बिगाड़ ली। सांप को मुंह में डालने के बाद युवक बेहोश हो गया।

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

राज्य

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

NHAI की दो मुख्य सड़क परियोजनाएं, स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास, लगभग पूरी हो चुकी हैं, जिससे कुंभ-2027 दौरान ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है।