CG Bhilai: बेशर्मी की हद!,दुर्ग में चलती बाइक पर कपल का रोमांस, वीडियो वायरल होन...

durg-chhattisgarh-couple-bike-romance-video-viral

CG Bhilai: बेशर्मी की हद!,दुर्ग में चलती बाइक पर कपल का रोमांस, वीडियो वायरल होने पर बोले ASP-सस्ती लोकप्रियता का गलत तरीका लेंगे एक्शन

cg bhilai बेशर्मी की हददुर्ग में चलती बाइक पर कपल का रोमांस वीडियो वायरल होने पर बोले asp-सस्ती लोकप्रियता का गलत तरीका लेंगे एक्शन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सेक्टर-10 में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कपल चलती बुलेट पर रोमांस करते नजर आ रहा है। युवक बाइक चला रहा और युवती बाइक की टंकी पर बैठे युवक से लिपटी दिख रही।इतना ही नहीं, युवती अपने साथी को पकड़कर रोमांटिक अंदाज में झूम रही है। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। वे ट्रैफिक नियमों की परवाह किए बिना सड़क पर घूम रहे थे। राहगीरों ने इस दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

कपल की नहीं हुई पहचान

वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद लोगों में गुस्सा है,सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि, यह हरकत कपल और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अभी तक युवक-युवती की पहचान नहीं हो पाई है।

सस्ती लोकप्रियता पाने का गलत तरीका-ASP

इस मामले में यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋचा मिश्रा ने बताया कि, सस्ती लोकप्रियता पाने का यह बहुत ही गलत तरीका है। यातायात के नियमों का खुला उल्लंघन किया गया है। इनके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस और संबंधित थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं।

पहले भी सामने आ चुके है वीडियो

ऐसा ही एक वीडियो कुछ दिन पहले बिलासपुर जिले में अरपा रिवर व्यू किनारे बाइक पर बैठकर लिप-किस करने का वीडियो सामने आया है। इसके साथ ही शहर में कार की सन-रूफ खोलकर स्टंट करते युवक भी कैमरे में कैद हुए हैं। इन दोनों मामलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।दोनों वीडियो 23 जुलाई की रात के बताए जा रहे हैं। तेज रफ्तार कार से फर्राटे भरते हुए युवकों में लव उर्फ लक्की कुंभकार, अरमान उर्फ ऋषभ कुंभकार, रमाशंकर कौशिक और प्रियांशु कश्यप शामिल हैं। इसके पहले बिलासपुर में 18-19 जुलाई को नेशनल हाईवे-130 जाम कर रसूखदार लड़कों ने ड्रोन से फोटो शूट कराया था। रौब दिखाने के लिए वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया था। इस पर हाईकोर्ट ने बिलासपुर पुलिस पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद पुलिस ने रसूखदार लड़कों पर FIR दर्ज कार जब्त किया था। Read More :- राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा: गयाजी में पेड़ और बसों पर चढ़े लोग Watch Now :- #bhopalnews:भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।