Drone Tech Workshop Expo 2025: मध्यप्रदेश में नवाचार और आत्मनिर्भरता की नई उड़ान”

drone-tech-workshop-expo-2025

Drone Tech Workshop Expo 2025: मध्यप्रदेश में नवाचार और आत्मनिर्भरता की नई उड़ान”

drone tech workshop expo 2025 मध्यप्रदेश में नवाचार और आत्मनिर्भरता की नई उड़ान”

'ड्रोन टेक वर्कशॉप एक्सपो 2025'

मुख्यमंत्री ने विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल में आयोजित 'ड्रोन टेक वर्कशॉप एक्सपो 2025' का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, स्टार्टअप्स और औद्योगिक संगठनों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया और कहा कि "ड्रोन तकनीक अब विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन चुकी है।"

किसानों को मिलेगी मदद

डॉ. यादव ने कहा कि ड्रोन अब किसानों के खेतों में कीटनाशक छिड़काव से लेकर आपदा की स्थिति में राहत पहुंचाने तक, हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस तकनीक को अपनाकर स्वरोजगार और स्टार्टअप्स के नए अवसर तलाशें।

विद्यार्थी सीख रहे तकनीक

मध्यप्रदेश विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने बताया कि कार्यशाला में प्रदेशभर से 4,000 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। विशेषज्ञ उन्हें ड्रोन संचालन, डिजाइनिंग और नवाचार के प्रशिक्षण देंगे।

ड्रोन केवल उड़ान नहीं, बल्कि भविष्य की उड़ान

मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रोन केवल उड़ान नहीं, बल्कि नए भारत के आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में उड़ान है। कार्यक्रम में मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संस्कृति सलाहकार राम तिवारी तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थी, विषय-विशेषज्ञ, शोधकर्ता और ड्रोन टेक्नोलॉजी में नवाचार करने वाले युवा और उद्यमी उपस्थित थे। Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।