शिक्षकों के साथ हर समय खड़ी मध्यप्रदेश सरकार

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

By : आशुतोष शर्मा
शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

भोपाल। शिक्षकों के साथ हर समय खड़े मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयास सफल होने लगे हैं। शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए प्रदेश शासन द्वारा किए गए सतत प्रयासों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दरअसल, शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-Teacher Eligibility Test) से जुड़े प्रकरण में दायर रिव्यू याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने सुनवाई नियत की है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रकरण से संबंधित आवेदनों को स्वीकार करते हुए मामले को ओपन कोर्ट में सुनवाई हेतु सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। 

कोर्ट के आदेशानुसार, इस महत्वपूर्ण प्रकरण की सुनवाई 13 मई को दोपहर 2 बजे नियत की गई है। यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अनुमति के अधीन होगी। यह निर्णय शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही, मामले के न्यायिक पुनर्विचार का मार्ग प्रशस्त करेगा। 

महत्वपूर्ण कानूनी पहल

बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश शासन ने शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए यह महत्वपूर्ण कानूनी पहल की है। सीएम डॉ. यादव ने कहा है कि राज्य सरकार शिक्षकों के अधिकारों और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकरण में पूरी मजबूती से अपना पक्ष रखेगी। शासन को विश्वास है कि न्यायालय में प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर शिक्षकों को न्याय मिलेगा।

शिक्षक कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

गौरतलब है कि, मध्यप्रदेश शासन ने 17 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के उस निर्णय के विरुद्ध पुनर्विचार याचिका दायर की थी, जिसमें शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करनी जरूरी बताया गया है। इस फैसले के बाद कई कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके आवास पर मुलाकात की थी। संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पैदा हुई स्थितियों की जानकारी उन्हें दी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि शिक्षकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोर्ट की प्रक्रिया में किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय न हो। सरकार हर समय शिक्षकों के साथ है।

संबंधित सामग्री

अतिथि शिक्षकों के 5 हजार पदों पर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन

अतिथि शिक्षकों के 5 हजार पदों पर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन और मेरिट आधारित चयन का विकल्प प्रदान किया गया।

शिक्षकों के ट्रांसफर पर तेजस्वी का CM सम्राट को पत्र, उर्दू-फारसी शिक्षकों से भेदभाव का आरोप

शिक्षकों के ट्रांसफर पर तेजस्वी का CM सम्राट को पत्र, उर्दू-फारसी शिक्षकों से भेदभाव का आरोप

तेजस्वी यादव ने बिहार में उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, भेदभाव और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

नेटवर्क विहीन स्कूलों के अतिथि शिक्षकों को राहत की उम्मीद, री-ज्वाइनिंग और लंबित मानदेय पर विभाग सक्रिय

नेटवर्क विहीन स्कूलों के अतिथि शिक्षकों को राहत की उम्मीद, री-ज्वाइनिंग और लंबित मानदेय पर विभाग सक्रिय

मध्यप्रदेश के नेटवर्क विहीन विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों का मानदेय लंबित है और उन्हें नए सत्र में री-ज्वाइनिंग की चुनौतियाँ सामनी हैं।

CM योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, 10 लाख लोगों को लाभ

CM योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, 10 लाख लोगों को लाभ

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नई कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, 10 लाख लोगों को मिलेगी 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा।

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026