BHOPAL: ATS अफसर बनकर एडवोकेट किया ‘डिजिटल अरेस्ट, पहलगाम हमले में आरोपी बनने की दी धमकी

digital-arrest-online-fraud

BHOPAL: ATS अफसर बनकर एडवोकेट किया ‘डिजिटल अरेस्ट, पहलगाम हमले में आरोपी बनने की दी धमकी

bhopal ats अफसर बनकर एडवोकेट किया ‘डिजिटल अरेस्ट पहलगाम हमले में आरोपी बनने की दी धमकी

वीडियो कॉल पर पहना पुलिस वर्दी कोहेफिजा पुलिस के अनुसार, अधिवक्ता शम्स उल हसन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। उन्हें पुणे एटीएस का अधिकारी बनकर फोन आया। कॉलर ने कहा कि “पहलगाम आतंकी हमले” की जांच में उनका नाम आया है और पूछताछ करनी है। अधिवक्ता के घर पहुंचने पर आरोपियों ने वीडियो कॉल कर पुलिस की वर्दी में बातचीत शुरू की और उन्हें घर से बाहर न जाने व फोन ब्लॉक करने के निर्देश दिए।

धमकियों से भयभीत हुए अधिवक्ता

धीरे-धीरे आरोपियों ने धार्मिक आधार पर धमकाना शुरू किया, जिससे अधिवक्ता भयभीत हो गए। उसी दौरान उनका बेटा घर आया और स्थिति पर संदेह होने पर सीधे कोहेफिजा थाने पहुंचा। थाना प्रभारी के.जी. शुक्ला पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने वीडियो कॉल काट दी।

सायबर टीम जुटी जांच में

मामले की जांच के लिए सायबर क्राइम शाखा सक्रिय हो गई है। आरोपियों के मोबाइल नंबर और ठिकाने का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Digital Arrest Online Fraud: ये रखे सावधानी 

  • किसी भी अनजान कॉल या वीडियो चैट पर अपने दस्तावेज़ या जानकारी साझा न करें।

  • कोई भी सरकारी अधिकारी वीडियो कॉल पर जांच नहीं करता।

  • संदिग्ध कॉल मिलने पर तुरंत पुलिस या सायबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।