CMधामी ने किया देहरादून साइंस सिटी के निर्माण कार्य का निरीक्षण

देहरादून साइंस सिटी का निर्माण

CMधामी ने किया देहरादून साइंस सिटी के निर्माण कार्य का निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में साइंस सिटी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और विज्ञान, प्रौद्योगिकी में नवाचारों की सराहना की।

cmधामी ने किया देहरादून साइंस सिटी के निर्माण कार्य का निरीक्षण

देहरादून साइंस सिटी का निर्माण |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में साइंस सिटी परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति परिसंवाद कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

देहरादून साइंस सिटी का निर्माण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून साइंस सिटी का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले सालों में ये साइंस सिटी केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के लिए विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान का अग्रणी केंद्र बनकर उभरेगी।

‘विज्ञान वाणी’, ‘विज्ञान दृश्यम’ तथा ‘विज्ञान धारा’ का लोकार्पण

CM ने कहा कि इस साइंस सिटी में हमारे युवाओं को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो उनके सपनों और विचारों को नई उड़ान देने का काम करेंगी। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में ‘विज्ञान सेतु’ परिकल्पना के अंतर्गत सामुदायिक विज्ञान रेडियो ‘विज्ञान वाणी’, ‘विज्ञान दृश्यम’ तथा ‘विज्ञान धारा’ का लोकार्पण करते हुए कहा कि इन प्रयासों से प्रयोगशालाओं के जटिल ज्ञान को उत्तराखंड के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। 

प्रदेश में मनाया जा रहा हरेला सप्ताह 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस समय प्रदेश में हरेला सप्ताह मनाया जा रहा है। हरेला केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारे दायित्व का “प्रतीक पर्व” है। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय संकट की चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे वक्त में हरेला पर्व पूरी दुनिया को ये संदेश देता है कि विकास और प्रकृति साथ-साथ चल सकते हैं।

संबंधित सामग्री

ट्रैकिंग पसंद करने वालो के लिये खुशखबरी ,खुलेंगी नई पर्वत चोटियां ,ऑनलाइन होगी बुकिंग

राज्य

ट्रैकिंग पसंद करने वालो के लिये खुशखबरी ,खुलेंगी नई पर्वत चोटियां ,ऑनलाइन होगी बुकिंग

उत्तराखंड सरकार ने नई ट्रैकिंग पॉलिसी के तहत कई नई पर्वत चोटियों को खोलने का निर्णय लिया है। इसमें ट्रैकिंग साइट्स और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शामिल है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत और CM योगी आदित्यनाथ के बीच महत्वपूर्ण बैठक

राज्य

त्रिवेंद्र सिंह रावत और CM योगी आदित्यनाथ के बीच महत्वपूर्ण बैठक

उत्तराखंड के पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने UP के CM योगी आदित्यनाथ से गो-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।

टेक सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- हमने जो संकल्प लिए, उन्हें पूरा किया

राज्य

टेक सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- हमने जो संकल्प लिए, उन्हें पूरा किया

मध्यप्रदेश में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन हुआ, जिसमें जीसीसी, डाटा सेंटर और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित किया गया।

CM डॉ. मोहन भोपाल में करेंगे एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का शुभारंभ

राज्य

CM डॉ. मोहन भोपाल में करेंगे एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का शुभारंभ

मध्य प्रदेश में आयोजित एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में नए निवेश और उच्च प्रौद्योगिकी उद्योगों की विस्तार की चर्चा होगी, जिससे राज्य में रोजगार सृजन की संभावनाएं बढ़ेंगी।

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 126 सड़कें बंद; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश-विदेश

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 126 सड़कें बंद; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण 126 सड़कें बंद हुईं।