उत्तराखंड सड़क सुधार योजना

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

By : सोनिया रायकवार
जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

उत्तराखंड में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। सचिवालय में आयोजित बैठक में प्रदेशभर की सड़कों की स्थिति और उनके सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मानसून खत्म होते ही सड़क सुधार के काम युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में शहरी निकाय क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों की सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सुविधा और सुरक्षित आवागमन से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

PWD और PMGSY की सड़कों पर फोकस

मुख्यमंत्री ने PWD और PMGSY समेत विभिन्न विभागों और संस्थाओं के अधीन आने वाली सड़कों के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि PMGSY के तहत बनी ऐसी पुरानी सड़कें, जिनकी अनुरक्षण अवधि पूरी हो चुकी है और जिनका नियमित रखरखाव नहीं हो पा रहा है, उन्हें दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराएगी।

मानसून खत्म होते ही शुरू होगा काम

सीएम धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क सुधार और मरम्मत का काम एक साथ युद्धस्तर पर शुरू किया जाए। इसके लिए विभागों को अभी से सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने और निविदा प्रक्रिया समय पर पूरी करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश खत्म होने के बाद सड़क निर्माण और मरम्मत के काम शुरू करने में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित विभागों को पहले से पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

शहरी सड़कों के लिए निकायों को मिलेगा फंड

शहरी क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए मुख्यमंत्री ने स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इससे नगर निकाय क्षेत्रों की खराब सड़कों की मरम्मत और सुधार के काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा सकेगा।

अक्टूबर से खुद सड़क मार्ग से करेंगे दौरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में कहा कि अक्टूबर महीने से वह स्वयं और प्रदेश के मंत्री विभिन्न क्षेत्रों का सड़क मार्ग से भ्रमण करेंगे। इस दौरान सड़कों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत भी देखी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की जनता को बेहतर सड़क सुविधा मिले और सड़क सुधार के कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न हो।

संबंधित सामग्री

बवानी खेड़ा में CM सैनी ने खोला विकास का पिटारा, करोड़ों के प्रोजेक्ट्स का ऐलान; 2028 में मिलेगा सबडिविजन का दर्जा

बवानी खेड़ा में CM सैनी ने खोला विकास का पिटारा, करोड़ों के प्रोजेक्ट्स का ऐलान; 2028 में मिलेगा सबडिविजन का दर्जा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बवानी खेड़ा में विकास कार्यों के लिए कई बड़े घोषणाएं कीं, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य आयोजन की घोषणा

देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य आयोजन की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जसवंत सिंह ग्राउंड में गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में भाग लिया और इसे सरकारी स्तर पर भव्यता से मनाने की घोषणा की।

मानसून में मशरूम खाते हैं तो सावधान, जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

मानसून में मशरूम खाते हैं तो सावधान, जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

मानसून में मशरूम के सेवन से पहले सावधानी बरतें। जानिए कैसे चुनें सही मशरूम और कैसे करें सुरक्षित रख-रखाव।

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि को दी मंजूरी

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि को दी मंजूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सड़कों, मंदिरों, और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियाँ जारी की हैं।

मान्यता नहीं तो संचालन नहीं! देहरादून-हल्द्वानी में बिना मान्यता वाले मदरसों पर कार्रवाई

मान्यता नहीं तो संचालन नहीं! देहरादून-हल्द्वानी में बिना मान्यता वाले मदरसों पर कार्रवाई

उत्तराखंड सरकार ने बिना मान्यता के संचालित 20 मदरसों पर कार्रवाई की, तीन को सील करने के साथ अन्य को बंद करने के लिए लिखित अंडरटेकिंग ली गई।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september