देहरादून में महिला अफसर ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर आरोप

dehradun-female-officer-suicide-in-laws-allegations-investigation

देहरादून में महिला अफसर ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर आरोप

देहरादून में महिला अफसर ने की आत्महत्या ससुराल पक्ष पर आरोप

Dehradun female officer suicide: राजधानी देहरादून में एक महिला अफसर ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान राजेश्वरी के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर पौड़ी में तैनात थी। घटना थाना बसंत विहार इलाके की है।

[caption id="attachment_145469" align="alignnone" width="1327"]राजेश्वरी, मृतका राजेश्वरी, मृतका[/caption]

ससुराल पक्ष पर आरोप

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने मृतका के पति, सास और जेठ-जेठानी समेत 5 लोगों के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

मानसिक रूप से प्रताड़ना

मृतक महिला की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि उनकी छोटी बहन राजेश्वरी की शादी करीब 3 साल पहले 7 दिसंबर 2022 को देहरादून निवासी पीयूष सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। सास, जेठ, जेठानी और पति मिलकर उसे ताने देते थे और छोटी-छोटी घरेलू बातों को लेकर मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।

Dehradun female officer suicide: तलाक देने की धमकी

मृतका की बहन ने कहा कि आरोपी पति पीयूष अक्सर राजेश्वरी के साथ मारपीट करता था। उसे बार-बार तलाक देने की धमकी देकर डराया जाता था। ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के उकसावे पर पति उसे जान से मारने की धमकी और अभद्र व्यवहार किया, जिससे वह टूट चुकी थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के गहने और कीमती सामान ससुराल वालों ने अपने कब्जे में रखे थे। जब भी राजेश्वरी अपने गहनों की मांग करती, तो पति कहता था कि "पहले तलाक दो, उसके बाद ही मिलेंगे।" मृतका की बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।