देहरादून में फल बेचने को लेकर 2 समुदायों में झड़प, महिला पर फेंकी पपीता और केले

dehradun-communal-clash-fruit-vendor-dispute-woman-assaulted

देहरादून में फल बेचने को लेकर 2 समुदायों में झड़प, महिला पर फेंकी पपीता और केले

देहरादून में फल बेचने को लेकर 2 समुदायों में झड़प महिला पर फेंकी पपीता और केले

Dehradun clash fruit vendor: देहरादून में फल बेचने को लेकर 2 पक्षों के बीच झड़प हो गई। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गया। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया।

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत गांधीग्राम में बुधवार शाम की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित महिला फल विक्रेता के अनुसार, विवाद केवल 10 रुपए के वापस किए गए खुले पैसों से शुरू हुआ।

महिला से अभद्र व्यवहार

एक बच्ची ने उनसे 40 रुपए के फल खरीदे और 50 का नोट दिया। लक्ष्मी देवी ने उसे 10 रुपए वापस किए। कुछ देर बाद एक लड़का कटा हुआ पपीता और केले लेकर आया और लक्ष्मी देवी के चेहरे पर फेंककर मारा। आरोप है कि लड़के ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और गालियां दीं।

[caption id="attachment_138886" align="alignnone" width="1147"]पीड़ित महिला फल विक्रेता पीड़ित महिला फल विक्रेता[/caption]

2 समुदाय आपस में भिड़े

जब स्थानीय लोगों ने महिला के साथ मारपीट होती देखी, तो वे लड़के को पकड़ने के लिए दौड़े। लड़का पास की एक गली में घुस गया, जो मुस्लिम बाहुल्य थी। देखते ही देखते वहां मौजूद लड़के लाठी-डंडे लेकर बाहर निकल आए और माहौल हिंसक हो गया। कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में लोग वहां जमा हो गए। 

Dehradun clash fruit vendor: फलों को लेकर हंगामा

CO सिटी ने बताया कि फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा होकर कानून व्यवस्था प्रभावित करने लगे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल की। पीड़ित पक्ष ने एक शिकायती पत्र दिया है।

संबंधित सामग्री

AI वीडियो और “मास्क थ्योरी” ने बढ़ाया पंजाब का सियासी पारा, भगवंत मान का नया दावा बना चर्चा का केंद्र

राज्य

AI वीडियो और “मास्क थ्योरी” ने बढ़ाया पंजाब का सियासी पारा, भगवंत मान का नया दावा बना चर्चा का केंद्र

पंजाब की राजनीति में वायरल AI-जनरेटेड वीडियो पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का नया दावा और राजनीतिक आरोपों का दौर तेज।

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राज्य

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राजस्थान में MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने उद्योगों को नई गति देने के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की।

मसूरी में जल्द खत्म होगी बैरियरों पर लंबी कतारें, इको टैक्स और माल रोड प्रवेश पर लगेगा फास्टटैग

राज्य

मसूरी में जल्द खत्म होगी बैरियरों पर लंबी कतारें, इको टैक्स और माल रोड प्रवेश पर लगेगा फास्टटैग

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नई फास्टटैग आधारित शुल्क प्रणाली लागू होने से ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है। इससे पर्यटन सीजन में वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

राज्य

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

रुड़की में एक मामा ने अपने भांजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जिसने दो साल पहले उसकी बेटी से लव मैरिज की थी।

डिप्रेशन और हाई BP होने पर बस कर लें काम, मिलेगा Relief

लाइफ स्टाइल

डिप्रेशन और हाई BP होने पर बस कर लें काम, मिलेगा Relief

गले लगाना न केवल तनाव कम करता है, बल्कि ऑक्सीटोसिन के स्तर को बढ़ाकर डिप्रेशन के लक्षणों में भी सुधार कर सकता है। यह व्यक्तिगत संबंधों को भी मजबूत करता है।