दरभंगा में पति का खूनी खेल, पत्नी और 3 बच्चों को मौत के घाट उतारा

दरभंगा में दर्दनाक पारिवारिक हिंसा

दरभंगा में पति का खूनी खेल, पत्नी और 3 बच्चों को मौत के घाट उतारा

बिहार के दरभंगा में एक परिवारिक विवाद हिंसक हो गया, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी।

दरभंगा में पति का खूनी खेल पत्नी और 3 बच्चों को मौत के घाट उतारा

दरभंगा में दर्दनाक पारिवारिक हिंसा |

बिहार के दरभंगा से घरेलू हिंसा से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लंबे वक्त से चल रहा पारिवारिक विवाद मंगलवार सुबह हिंसक हो गया और परिवार के 4 लोगों की जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक शख्स ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी और 3 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने धारदार हथियार से परिवार पर हमला किया और डंडे से पीट-पीटकर उनकी जान ले ली। 

पत्नी से विवाद

घटना दरभंगा के चंदनपट्टी इलाके में हुई, जो पटर थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी संदीप दास पश्चिम बंगाल के डालखोला का रहने वाला था और अपनी पत्नी फुलो कुमारी दास और बच्चों के साथ पोल्ट्री फार्म में काम करता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। मंगलवार सुबह भी दोनों के बीच फिर बहस हुई, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया। हमले में पत्नी और 2 बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

हथियार बरामद

हमले के बाद आरोपी ने खुद की जान लेने की भी कोशिश की जिसमें वह घायल हो गया। फिलहाल उसका दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पटर थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर चंद्र भूषण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

राज्य

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 5000 रुपए की रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ, सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

राज्य

बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ, सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ किया, जो दियारा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा प्रदान करेगी और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देगी।

बिहार उपचुनाव नतीजों पर बोले CM सुक्खू, कहा- हिमाचल में भी कांग्रेस को होगा लाभ

राज्य

बिहार उपचुनाव नतीजों पर बोले CM सुक्खू, कहा- हिमाचल में भी कांग्रेस को होगा लाभ

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का कहना है कि बिहार उपचुनाव के नतीजे राष्ट्रीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण संकेत हैं।

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

राज्य

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

प्रयागराज के गढ़ी कला मुहल्ले में तीन मूक-बाधिरों की लाश मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों की मौत आपसी झगड़े में हुई।

देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

देश-विदेश

देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

भारी मानसूनी बारिश ने भारत के कई राज्यों में भूस्खलन, जलभराव और बिजली गिरने की घटनाओं से जनजीवन को प्रभावित किया है।