Sukma:  CRPF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली 6 पन्नों के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

crpf-jawan-suicide-sukma

Sukma:  CRPF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली 6 पन्नों के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

sukma  crpf जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली  6 पन्नों के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। उसके पास से 6 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि उसमे क्या लिखा है इसकी जानकारी नहीं है.

CRPF जवान ने किया सुसाइड

जानकारी के मुताबिक, जवान निलेश कुमार गर्ग, मध्य प्रदेश का रहने वाला था। अभी इंजरम में 219 बटालियन में पदस्थ था। सोमवार की रात करीब 10:30 बजे उसने आत्महत्या की है। फिलहाल, सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

16 दिन पहले बिहार के जवान ने की थी सुसाइड

इससे पहले, सुकमा में बिहार के रहने वाले CRPF जवान ने सुसाइड कर लिया था। ड्यूटी के दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को शूट कर लिया। वो हाल ही में छुट्टी से कैंप लौटा था। हालांकि, उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

30 जुलाई को बीजापुर में जवान ने किया था सुसाइड

इससे पहले, 30 जुलाई को बीजापुर जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। जवान पप्पू यादव 22वीं बटालियन मिनगाचल में पदस्थ था। वह बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था। घटना नैमेड़ थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक बैरक में बुधवार सुबह 5 बजे जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गले पर गोली चलाई। गोली सिर को चीरते हुए बाहर निकली। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जवान 1 दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था। SP जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है।

छुट्टी ना मिलना सुसाइड का बड़ा कारण!

बस्तर के बीहड़ों में तैनात जवान सुसाइड कर रहे हैं। इनके सुसाइड की सबसे बड़ी वजह इन्हें समय पर छुट्टियां न मिलना है। हालांकि, कुछ जवान ऐसे भी हैं जो छुट्टी से लौटने के बाद ड्यूटी के दौरान सुसाइड किए हैं। इसकी वजह पारिवारिक कलह सामने आई है।इसके अलावा फोर्स में बड़े अफसरों के साथ जवानों का कम्युनिकेशन गैप भी होता है, जिससे जवान अफसरों के सामने अपनी समस्या नहीं रख पाते हैं। इसके अलावा जवानों के बीच आपसी-मजाक मस्ती भी इनके सुसाइड करने या फिर अपने साथियों की ही हत्या करने की वजह है।

80% खुदकुशी छुट्‌टी से लौटने के बाद

पूर्व अर्ध सैनिक बल कल्याण संघों के परिसंघ की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्ध सैनिक बलों में 2020 में 3,584 से बढ़कर 2022 में 4,940 हो गई मनोरोग रोगियों की संख्या।2011 से 2023 तक 1,532 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने खुदकुशी की है. Read More:- टाटा की गाड़ियां ₹1.55 लाख तक सस्ती, GST दरों में बदलाव का असर Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया  

संबंधित सामग्री

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राज्य

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राजस्थान सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं का गठन किया, जिससे प्रदेश में स्थानीय निकायों की संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई। इस कदम से रोजगार और विकास को बल मिलेगा।

खाना बनाने को लेकर विवाद महिला की हत्या, ससुराल वाले फरार!

जुर्म गाथा

खाना बनाने को लेकर विवाद महिला की हत्या, ससुराल वाले फरार!

35 वर्षीय अंजू देवी की गोपालगंज में संदिग्ध मौत हो गई। परिवार घटना के बाद फरार हो गया है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।

खाली हो रहा राबड़ी देवी का आवास, 29 जून आखिरी तारीख

राज्य

खाली हो रहा राबड़ी देवी का आवास, 29 जून आखिरी तारीख

भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए 29 जून तक का समय दिया। नए बंगले की तैयारी और सामान पैकिंग का काम तेजी से चल रहा है।

सीएम डॉ. मोहन ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, की बड़ी घोषणाएं

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, की बड़ी घोषणाएं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करते हुए कांग्रेस पर आपातकाल के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

कैसे जानें अगर आपका बॉयफ्रेंड अब आपको पसंद नहीं करता?

लाइफ स्टाइल

कैसे जानें अगर आपका बॉयफ्रेंड अब आपको पसंद नहीं करता?

अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे बात करने, मिलने से बचता है या आपकी बातों में दिलचस्पी नहीं दिखाता है, तो ये रिलेशनशिप में खतरे के संकेत हैं।