INDORE: भोपाल हाईवे पर मिला गैंगस्टर सलमान लाला का शव, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार

crime-branch-arrested-salman-lalas-brother

INDORE: भोपाल हाईवे पर मिला गैंगस्टर सलमान लाला का शव, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार

indore भोपाल हाईवे पर मिला गैंगस्टर सलमान लाला का शव पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार

रविवार दोपहर इंदौर-भोपाल हाईवे पर एक पानी भरे गड्ढे में गैंगस्टर सलमान लाला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सलमान लाला इंदौर का कुख्यात अपराधी था, जिस पर एनडीपीएस, हत्या के प्रयास, और आर्म्स एक्ट समेत 32 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

घेराबंदी के दौरान भागा था

शव की बरामदगी से पहले, शुक्रवार रात इंदौर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो कार का पीछा किया था। दरबार ढाबे के पास कार रोकने पर उसमें सवार पांच में से एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। शनिवार से लसूड़िया परिहार गांव के पास पुलिस और SDRF की टीम तलाश में जुटी थी। रविवार को एक शव पानी में तैरता मिला, जिसे बोट की मदद से बाहर निकाला गया। पहचान सलमान लाला के रूप में हुई।

भाई शादाब उर्फ सिद्धू समेत चार आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे

इंदौर क्राइम ब्रांच ने शनिवार को सलमान लाला के भाई शादाब उर्फ सिद्धू को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। सभी हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए थे और उनके पास अवैध हथियार और मादक पदार्थ होने की सूचना क्राइम ब्रांच को मिली थी।घेराबंदी के दौरान शादाब, अरुण उर्फ डार्लिंग, कुलदीप साल्दे और सौरभ राठौड़ पकड़े गए, जबकि सलमान भाग निकला। गिरफ्तारी के वक्त आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला करने की भी कोशिश की थी।

अवैध हथियार और ड्रग्स जब्त, रिमांड पर पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपियों के पास से: 2 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 11 ग्राम एमडी ड्रग, एक चाकू, एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है।आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अवैध हथियार और ड्रग्स उन्हें कहां से मिले।

शादाब पर भी हत्या का मामला दर्ज

शादाब उर्फ सिद्धू पर कलेक्शन एजेंट की हत्या का आरोप है। उसे पहले इंदौर जेल में और बाद में सागर जेल में स्थानांतरित किया गया था। वह इसी केस में हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था।

इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सलमान लाला से जुड़े ऑपरेशन के तहत पुलिस ने देर रात 1220 संदिग्धों की चेकिंग की। 576 के खिलाफ कार्रवाई,132 शराबी वाहन चालकों पर चालान 25 खुले में शराब पीते लोग गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

खेल

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

Spain secures a knockout stage spot by defeating Uruguay 1-0 in a crucial Group H match, marking Uruguay's early exit from the tournament.

सरगुजा में आकाशीय बिजली से 13 वर्षीय बच्चे की मौत!

राज्य

सरगुजा में आकाशीय बिजली से 13 वर्षीय बच्चे की मौत!

सरगुजा जिले में मानसून के दौरान कम बारिश हुई। इस बीच, आकाशीय बिजली गिरने से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

छिंदवाड़ा में दिन-दहाड़े बैंक लूटने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

राज्य

छिंदवाड़ा में दिन-दहाड़े बैंक लूटने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

छिंदवाड़ा के परासिया रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में लूट की कोशिश हुई, जिसमें एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार

राज्य

सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में 'सिंहस्थ 2028 का संकल्प' कार्यशाला में भाग लिया, जिसमें कुंभ मेले के प्रबंधन और सुधार पर चर्चा की गई।

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले -  भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले - भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में बड़ी मात्रा में चंदा चोरी हुई है। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।