छिंदवाड़ा में दिन-दहाड़े बैंक लूटने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश विफल

छिंदवाड़ा में दिन-दहाड़े बैंक लूटने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

छिंदवाड़ा के परासिया रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में लूट की कोशिश हुई, जिसमें एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

छिंदवाड़ा में दिन-दहाड़े बैंक लूटने की कोशिश पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश विफल |

छिंदवाड़ा के परासिया रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में शनिवार दोपहर 12.50 बजे लूट की कोशिश हुई। आरोपियों ने रस्सी बम का इस्तेमाल कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। बैंक बंद होने और स्थानीय लोगों की सतर्कता से साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

बैंक लूटने की कोशिश

आरोपी लूट की नीयत से बैंक पहुंचे और रस्सी बम का इस्तेमाल कर हंगामा करने की कोशिश करने लगे। संदिग्ध गतिविधियां देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और 1 आरोपी को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक का एक शटर नीचे और शाखा पहली मंजिल पर होने के कारण पुलिस 2 शटर पार कर अंदर पहुंची। तभी अंदर छिपे आरोपी ने शटर उठाकर पेट्रोल से भरे रस्सी बम में आग लगाई और धमाका किया। 

पुलिस पर हमला

धमाके के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने SI नारायण बघेल पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ में चोट आई, घायल होने के बावजूद उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही फिंगर प्रिंट टीम के सदस्य आनंद तिवारी और अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। जांच में पता चला कि फाइलों वाले हिस्से में आग लगा दी गई। आरोपियों ने लॉकर तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिस पहुंचने से वे नकदी नहीं ले जा सके।

संबंधित सामग्री

बारिश का कहर! उत्तराखंड में 6 नदियां उफान पर, हाईवे बंद; यूपी में बाढ़, दिल्ली में युवक बहा

देश-विदेश

बारिश का कहर! उत्तराखंड में 6 नदियां उफान पर, हाईवे बंद; यूपी में बाढ़, दिल्ली में युवक बहा

भारत के कई राज्यों में मानसून की तेज बारिश से उत्तराखंड की नदियां उफान पर हैं और बड़े पैमाने पर बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन, CM डॉ. मोहन बोले- आपके खिले चेहरे देखकर आनंद आता है

राज्य

कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन, CM डॉ. मोहन बोले- आपके खिले चेहरे देखकर आनंद आता है

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन छिंदवाड़ा में किया गया, जहां उन्होंने विकास और नई भर्तियों का वादा किया।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे को बनाएं नन्हा देशभक्त, ऐसे करे तैयार 

लाइफ स्टाइल

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे को बनाएं नन्हा देशभक्त, ऐसे करे तैयार 

15 अगस्त को भारतीय स्कूलों में देशभक्ति गीत, नृत्य और विविध कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जहाँ बच्चों को आकर्षक परिधान और आत्मविश्वास से भरपूर रहने की जरूरत होती है।

18 दिनों में 84 जगहों पर धंसा सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली पर भी लगाई रोक

राज्य

18 दिनों में 84 जगहों पर धंसा सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली पर भी लगाई रोक

उद्घाटन के 18 दिन बाद ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे 84 जगहों पर धंस गया। NHAI ने कार्रवाई करते हुए PNC इंफ्राटेक को नॉन-परफॉर्मर घोषित किया।

BCCI ने फिटनेस के लिए बनाए कड़े नियम, ब्रोंको टेस्ट के लिए 40 सेकेंड कम मिलेंगे

खेल

BCCI ने फिटनेस के लिए बनाए कड़े नियम, ब्रोंको टेस्ट के लिए 40 सेकेंड कम मिलेंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के फिटनेस टेस्ट के नियमों में बदलाव। ब्रोंको टेस्ट अब प्राथमिक फिटनेस टेस्ट बना, यो-यो टेस्ट की जगह ली।