Surguja: चंगाई सभा में कन्वर्जन का खेल, ग्रामीणों ने किया विरोध, प्रशासन ने बीच में रुकवाया आयोजन

conversion-allegations-changai-sabha-stopped-by-administration-surguja

Surguja: चंगाई सभा में कन्वर्जन का खेल, ग्रामीणों ने किया विरोध, प्रशासन ने बीच में रुकवाया आयोजन

surguja चंगाई सभा में कन्वर्जन का खेल ग्रामीणों ने किया विरोध प्रशासन ने बीच में रुकवाया आयोजन

changai sabha: सरगुजा जिले के ग्राम रतनपुर में आयोजित तीन दिवसीय चंगाई सभा को लेकर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गया कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से धर्मांतरण (कन्वर्जन) की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से गांव का माहौल खराब हो रहा है और सामाजिक सौहार्द को खतरा पैदा हो सकता है।

कन्वर्जन के आरोपों से भड़का विरोध

स्थानीय लोगों के अनुसार, ईसाई समुदाय द्वारा आयोजित इस सभा में पहले भी ऐसे कार्यक्रम हुए हैं, जिनमें बीमारों का इलाज कराकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि आयोजक “चंगाई” के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं। इससे समाज में धार्मिक मतभेद बढ़ रहे हैं।

विरोध के बीच मौके पर पहुंची पुलिस

विवाद बढ़ने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू संगठन के सदस्य नारेबाजी करते हुए सभा स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कार्यक्रम को तत्काल बंद करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार बतौली को ज्ञापन सौंपा, जिसमें इस तरह के आयोजनों पर रोक लगाने की मांग की गई।

प्रशासन ने रुकवाया कार्यक्रम, माहौल हुआ शांत

मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार और स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और शांति बनाए रखने की अपील की। निर्देश मिलने पर आयोजक समिति ने सभी गतिविधियां रोक दीं और मंच से कार्यक्रम समाप्त करने की घोषणा की। पुलिस बल की तैनाती के बाद स्थिति सामान्य हुई और गांव का माहौल तनावमुक्त कराया गया। Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।