MP NEWS : कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी खत्म कर दी गई,लव जिहाद के लिए फंडिंग करने का आरोप है

congress-councillor-anwar-qadri-disqualified

MP NEWS : कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी खत्म कर दी गई,लव जिहाद के लिए फंडिंग करने का आरोप है

mp news  कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी खत्म कर दी गईलव जिहाद के लिए फंडिंग करने का आरोप है

Congress councillor Anwar Qadri disqualified : इंदौर के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी समाप्त कर दी गई है। अब वह आगामी 5 वर्षों तक चुनाव नही लड़ पाएंगे। यह कार्रवाई उन गंभीर आरोपों के चलते की गई है, जिनमें उन पर लव जिहाद के लिए फंडिंग करने का आरोप लगाया गया है।

लव जिहाद के लिए फंडिंग के आरोप

पुलिस ने अनवर कादरी के खिलाफ आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने मुस्लिम युवकों को हिंदू लड़कियों को फंसाने और धर्म परिवर्तन कराने के लिए आर्थिक मदद दी। कादरी उन्हें 1 से 2 लाख रुपए तक की रकम देता था। READ MORE :ब्लास्ट करने वाले आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा-CM डॉ मोहन यादव

अनवर कादरी पर 23 मामले दर्ज है

इस घटना को लेकर शहर के नागरिकों ने अनवर कादरी के विरूद्ध पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई। इससे पूर्व भी पार्षद अनवर कादरी पर जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक व गंभीर धाराओं में 23 प्रकरण दर्ज हैं। इनके खिलाफ विभिन्न धाराएं जैसे- धारा-323, 506, 392, 324, 25 आर्म्स एक्ट, 302, 307, 452, 341, 427, 64, 64(2)(एम), धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित कई अन्य आपराधिक धाराओं में गंभीर प्रकरण पंजीबद्ध हैं। उपरोक्त धाराओं के अलावा भी पार्षद अनवर कादरी पर अनेक धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है।

सत्ताधारी दल का कदम

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संभागायुक्त को पत्र लिखकर अनवर कादरी की आपराधिक पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए उनकी सदस्यता समाप्ति का अनुरोध किया था। इस प्रस्ताव को भाजपा पार्षद दल ने समर्थन दिया है और नगर निगम सम्मेलन में इसे स्वीकृति मिली। अनवर कादरी पर लगे लव जिहाद के गंभीर आरोपों और फंडिंग के मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। पार्षदी समाप्ति और गिरफ्तारी से यह संदेश जाता है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी    

संबंधित सामग्री

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

राज्य

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

बिजनौर के शादीपुर गांव में युवक ने सांप के साथ स्टंट करते हुए अपनी तबीयत बिगाड़ ली। सांप को मुंह में डालने के बाद युवक बेहोश हो गया।

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

राज्य

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

NHAI की दो मुख्य सड़क परियोजनाएं, स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास, लगभग पूरी हो चुकी हैं, जिससे कुंभ-2027 दौरान ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है।

 तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

मनोरंजन

तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

73 वर्षीय तमिल निर्देशक और अभिनेता के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में 75 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया।

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता के नए झटके; मृतकों का आंकड़ा 920 पहुंचा

देश-विदेश

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता के नए झटके; मृतकों का आंकड़ा 920 पहुंचा

वेनेजुएला में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 920 हो गई। राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए।

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

राज्य

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

मध्य प्रदेश के मुरैना में पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पत्नी के डांस वीडियो को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण हुई।