पश्चिमी बंगाल में लागू होगा UCC, CM शुभेंदु बोले - धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून

पश्चिमी बंगाल में UCC लागू होगा

पश्चिमी बंगाल में लागू होगा UCC, CM शुभेंदु बोले - धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून

पश्चिमी बंगाल में जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह घोषणा ऋषि बंकिम चंद्र की जयंती पर की।

पश्चिमी बंगाल में लागू होगा ucc cm शुभेंदु बोले - धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून

पश्चिमी बंगाल में UCC लागू होगा |

पश्चिमी बंगाल में UCC लागू होगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में जबरन धर्मांतरण और लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार जल्द ही एक सख्त कानून लाएगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु ने भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के रचयिता ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की 189वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श वाक्य को अपना मार्गदर्शक मानकर आगे बढ़ेगा। समान नागरिक संहिता के साथ-साथ प्रदेश सरकार भूमि जिहाद, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लाने जा रही है।

सेना के अपमान की अनुमति नहीं

CM ने कहा उन्होंने कहा कि जो लोग अवैध तरीके से भारत में आए हैं। देश की संस्कृति या राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ गतिविधियों में शामिल हैं, उन्हें राज्य में रहने नहीं दिया जाएगा। अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेज दिया जाएगा। अधिकारी ने कहा सेना के अपमान की अनुमती नहीं- जो लोग भारतीय सेना का अपमान करते हैं, ऑपरेशन सिंदूर का विरोध करते हैं या फिरपहलगाम आतंकी हमले पर चुप रहते हैं, उन्हें ऐसी गतिविधियां करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  

'लोकतंत्र सेनानी' समन्वय समिति 

CM शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि आपातकाल का विरोध करने वालों को 9 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 'लोकतंत्र सेनानी' समन्वय समिति बनाई जाएगी। पात्र लोगों को सरकारी मान्यता के प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

संबंधित सामग्री

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

अगली कैबिनेट बैठक 18 को जगदीशपुर में, सीएम डॉ. मोहन ने बताया क्या होगा एजेंडा

राज्य

अगली कैबिनेट बैठक 18 को जगदीशपुर में, सीएम डॉ. मोहन ने बताया क्या होगा एजेंडा

मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक भोपाल में होगी, मुख्य चर्चा यूसीसी विधेयक पर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।

UCC को लेकर सीएम डॉ. यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- इस पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस

राज्य

UCC को लेकर सीएम डॉ. यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- इस पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर विचार व्यक्त किए और चर्चा की। समिति ने उन्हें UCC की अंतिम रिपोर्ट सौंपी।

समिति ने सीएम डॉ. मोहन का सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन, 3 खंडों में है पूरी कहानी

राज्य

समिति ने सीएम डॉ. मोहन का सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन, 3 खंडों में है पूरी कहानी

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिति के सदस्यों को दिया धन्यवाद, प्रतिवेदन के दूसरे खंड में है विधेयक का प्रारूप, अनुसूचित जनजातियों को यूसीसी से बाहर रखने की अनुशंसा 

MP में UCC ड्राफ्ट तैयार: लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, अलग होने के लिए तय होगी प्रक्रिया

राज्य

MP में UCC ड्राफ्ट तैयार: लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, अलग होने के लिए तय होगी प्रक्रिया

मध्य प्रदेश सरकार ने UCC का ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसमें लिव-इन रिलेशनशिप और उत्तराधिकार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं।