CM योगी ने महराजगंज में 79 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

योगी ने लॉन्च की 79 परियोजनाएं

CM योगी ने महराजगंज में 79 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री योगी ने महराजगंज में ₹208 करोड़ की लागत से 79 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें स्वास्थ्य, सुरक्षा और अर्थव्यवस्था में सुधार शामिल है।

cm योगी ने महराजगंज में 79 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जनपद महराजगंज में 208 करोड़ से ज्यादा की लागत की 79 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और टूलकिट, लाभांश के चेक, ट्रैक्टर की चाबी समेत आयुष्मान कार्ड वितरित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के मॉडल के रूप में स्थापित हुआ है. 

इंसेफेलाइटिस समाप्त हो चुका

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने जब से कार्य करना प्रारंभ किया है, तब से जनपद महराजगंज में भी परिवर्तन देखने को मिला है. इंसेफेलाइटिस समाप्त हो चुका है, अब बच्चे काल-कवलित नहीं होते. अब यहां मेडिकल कॉलेज भी क्रियाशील है.  गोरखपुर से सोनौली तक फोर-लेन मार्ग का निर्माण हो रहा है. जिस दूरी को तय करने में पहले दो घंटे लगते थे, उसे अब 45 से 50 मिनट में पूरा किया जा सकेगा.

बढ़ने के क्रम को बाधित नहीं कर सकती

सीएम योगी ने कहा कि अब कोई माफिया किसी गरीब की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता. कोई आपको धमकी नहीं दे सकता. बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने और गौ माता की हत्या करने का दुस्साहस अब कोई नहीं कर सकता. उन्होंने आगे कहा कि जब हम एक दिशा में सोचते हैं, एक साथ चलते हैं, एक साथ आगे बढ़ते हैं, तब दुनिया की कोई भी ताकत आपके प्रवाह को रोक नहीं सकती और आपके आगे बढ़ने के क्रम को बाधित नहीं कर सकती.

सुविधाओं से आच्छादित किया

योगी ने कहा कि आज देश में सबसे तेज अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है. सुरक्षा का मॉडल प्रस्तुत करने वाला राज्य भी उत्तर प्रदेश है. डबल इंजन सरकार ने वनटांगिया गांवों से जुड़े लोगों को उनका अधिकार देकर सम्मानजनक रूप से आगे बढ़ने के लिए जमीन का पट्टा भी उपलब्ध कराया है. साथ ही, उन्हें सभी प्रकार की सुविधाओं से आच्छादित किया है.

संबंधित सामग्री

UP विधानसभा में ₹59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, CM योगी बोले - सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी

राज्य

UP विधानसभा में ₹59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, CM योगी बोले - सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी

उत्तर प्रदेश विधानसभा ने बिना चर्चा के ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट पास कर दिया, जिसमें युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए नई योजनाएं शामिल हैं।

सतीश महाना ने पद छोड़ने की दी चेतावनी, भावुक होकर बोले - हमारी कोशिशों में ही कहीं कमी रही

राज्य

सतीश महाना ने पद छोड़ने की दी चेतावनी, भावुक होकर बोले - हमारी कोशिशों में ही कहीं कमी रही

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन में उत्पन्न हंगामे के कारण पद छोड़ने की चेतावनी दी। उन्होंने सदन की मर्यादा बनाए रखने का आह्वान किया।

देशभर में बारिश का कहर: यूपी-झारखंड में 17 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद

देश-विदेश

देशभर में बारिश का कहर: यूपी-झारखंड में 17 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद

भारत के विभिन्न राज्यों में मानसून की तेज बारिश ने तबाही मचाई है। यूपी, झारखंड, केरल में मौतें, हिमाचल और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड।

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

राज्य

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कृषि और ई-गवर्नेंस सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दी, जिससे राज्य की सेवाएँ और अधोसंरचना मजबूत होंगी।

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: डिफॉल्टर किसानों को ‘कवच’, ग्वालियर में टेलीकॉम जोन और शिक्षा-स्वास्थ्य को मिली बड़ी सौगात

राज्य

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: डिफॉल्टर किसानों को ‘कवच’, ग्वालियर में टेलीकॉम जोन और शिक्षा-स्वास्थ्य को मिली बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में किसानों, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग सहित कई क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दी गई।