CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

CM शर्मा की PM मोदी को चिट्ठी

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

CM भजनलाल शर्मा ने PM मोदी को उनके 12 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए चिट्ठी लिखी, राजस्थान में विकास की नई परियोजनाओं का उल्लेख किया।

cm भजनलाल ने pm मोदी को लिखी चिट्ठी कहा - मोदी है तो मुमकिन है

CM शर्मा की PM मोदी को चिट्ठी |

CM भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। CM ने पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर प्रदेशवासियों की तरफ से बधाई दी है। सीएम शर्मा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, जनकल्याण और देश के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। किसान कल्याण, नारी शक्ति वंदन, युवा सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन से 140 करोड़ देशवासियों में ‘मोदी है तो मुमकिन है’ की भावना का संचार हुआ।

योजनाओं का जिक्र

मुख्यमंत्री ने पीएम को लिखी चिट्ठी में मोदी सरकार के कार्यकाल में राजस्थान से शुरू की गई योजनाओं का जिक्र किया है। चिट्ठी में लिखा- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजस्थान को राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना, माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना सहित अनेक ऐतिहासिक विकास परियोजनाओं की सौगात मिली।

नए युग की शुरुआत

CM ने कहा रिफाइनरी का सपना साकार होने से विकास का एक नया युग शुरू होने जा रहा है। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अन्तर्गत विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्रों ने राज्य को देश के प्रमुख औद्योगिक गंतव्यों में स्थापित किया है। 12 साल के कालखण्ड में PM नरेंद्र मोदी की अनेक जनकल्याणकारी पहल राजस्थान की धरती से हुई हैं। झुंझुनूं से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का राष्ट्रीय विस्तार, पोषण अभियान का शुभारभं, अजमेर से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई।

संबंधित सामग्री

CM धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जनसेवा का बताया संकल्प

राज्य

CM धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जनसेवा का बताया संकल्प

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिसमें PCS और कृषि विभाग के अभ्यर्थी शामिल हैं।

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राज्य

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राजस्थान में MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने उद्योगों को नई गति देने के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की।

भोपाल में अटल आवास से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा, रीवा तक फैला प्रमिला का ठगी नेटवर्क

राज्य

भोपाल में अटल आवास से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा, रीवा तक फैला प्रमिला का ठगी नेटवर्क

भोपाल में प्रमिला तिवारी द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्रों के जरिए आवास योजना और सरकारी नौकरियों के नाम पर व्यापक ठगी का मामला सामने आया है।

मोदी सरकार के 12 साल: CM धामी ने किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

राज्य

मोदी सरकार के 12 साल: CM धामी ने किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की उपलब्धियों का वर्णन किया, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, बुनियादी ढांचे में सुधार और नक्सलवाद पर नियंत्रण शामिल हैं।

CM धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र,  33 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

राज्य

CM धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, 33 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

उत्तराखंड में CM पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों के लिए 221 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, युवा समारोह में उत्साहित दिखे।