CM सम्राट ने किया मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन, कहा - पुलिस का हाथ खोले

CM सम्राट चौधरी ने मंदिरी नाले पर सड़क का उद्घाटन किया

CM सम्राट ने किया मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन, कहा - पुलिस का हाथ खोले

CM Samrat Chaudhary inaugurates a new road at Mandiri Nala, promising relief from traffic jams and boosting local commercial development.

cm सम्राट ने किया मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन कहा - पुलिस का हाथ खोले

CM सम्राट चौधरी ने मंदिरी नाले पर सड़क का उद्घाटन किया |

CM सम्राट चौधरी ने मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ये पूरा जाम वाला इलाका था। अब लोगों को जाम से निजाद मिलेगी। ये पूरा इलाका रेसिडेंशियल से कॉमर्शियल होने जा रहा है। इसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को और पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमें यहां नहीं रुकना है। 

अपराधी बच नहीं सकता

CM सम्राट ने कहा नीतीश कुमार और PM मोदी के आशीर्वाद से देश के साथ बिहार भी आर्थिक रूप से मजबूत होगा। हम प्रदेश के इंडस्ट्री को भी बढ़ावा देने जा रहे हैं। सारी व्यवस्था बदली है। आज राज्य में सुशासन की सरकार है। मैंने पुलिस का हाथ खोल दिया है। सुशासन के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। पुलिस को कोई चैलेंज करता है तो 48 घंटे में जवाब दिया जाए। अब कोई अपराधी बच नहीं सकता। इंडस्ट्री को लाना है तो सुशासन जरूरी है। कौन अपराधी है, किस जाति का है फर्क नहीं पड़ता। 

शिलापट्‌ट का पर्दा फंसा

मंदिरी नाले के उद्घाटन के दौरान CM सम्राट चौधरी ने जैसे ही रिमोट दबाया, शिलापट्‌ट का पर्दा फंस गया। इसके बाद अधिकारी दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे और हाथों से पर्दा ऊपर किया। इसके बाद लोगों ने तालियां बजाईं। मंदिरी नाले पर सड़क बनने से पटना के लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। अब इनकम टैक्स गोलंबर से सीधे गंगा पथ जा सकेंगे। इससे शहर वासियों को PMCH, NMCH, गायघाट, कंगाघाट, गुरुद्वारा और दीदारगंज आने-जाने में सुविधा मिलेगी। इसका शिलान्यास पूर्व CM नीतीश कुमार ने किया था। ये नितिन नवीन के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। बतौर बांकीपुर विधायक रहते हुए, उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर काफी कार्य किया था। CM ने कहा सड़क का नामकरण उनके पिता के नाम पर होगा। यह रोड 'नवीन किशोर सिन्हा पथ' के नाम से जाना जाएगा। इस नाले पर बनी सड़क का सीधा फायदा 3 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा।

संबंधित सामग्री

बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ, सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

राज्य

बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ, सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ किया, जो दियारा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा प्रदान करेगी और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देगी।

सीएम ने की रेरा के कार्य की समीक्षा बैठक घर खरीदारों की शिकायतों का समाधान समय पर करने के दिए आदेश 

राज्य

सीएम ने की रेरा के कार्य की समीक्षा बैठक घर खरीदारों की शिकायतों का समाधान समय पर करने के दिए आदेश 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी की समीक्षा करते हुए घर खरीदारों के हितों की रक्षा को प्राथमिकता दी।

पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बेली रोड चौड़ीकरण के निर्देश

राज्य

पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बेली रोड चौड़ीकरण के निर्देश

पटना में मेट्रो निर्माण के साथ ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए सरकार ने रोड विस्तार और वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाई है।

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी, पुलिस पहरे में होगी शहर की सफाई

राज्य

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी, पुलिस पहरे में होगी शहर की सफाई

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, सड़कों पर कचरे के ढेर और बढ़ती गंदगी को लेकर प्रशासन ने उठाए सख्त कदम। पुलिस सुरक्षा में कचरा उठाव जारी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नदबई में नये बाईपास और रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया

राज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नदबई में नये बाईपास और रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नदबई में बाईपास और आरओबी का उद्घाटन किया, जिससे ट्रैफिक और जाम की समस्या में राहत मिलेगी।