सीएम साय नारायणपुर दौरा: नारायणपुर में जवानों संग थाली सजाते दिखे सीएम साय

cm-sai-dinner-with-security-forces-narayanpur

सीएम साय नारायणपुर दौरा: नारायणपुर में जवानों संग थाली सजाते दिखे सीएम साय

सीएम साय नारायणपुर दौरा नारायणपुर में जवानों संग थाली सजाते दिखे सीएम साय

सीएम साय नारायणपुर दौरा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर में शुक्रवार की रात कुछ अलग रही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जब सुरक्षा बलों के कैंप पहुंचे तो यह महज़ एक औपचारिक दौरा नहीं था। लाल आतंक के खिलाफ मोर्चा संभाले जवानों के बीच बैठकर सीएम ने न सिर्फ उनका हालचाल जाना, बल्कि खुद अपने हाथों से उन्हें भोजन भी परोसा। यह पल जल्द ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

सीएम साय नारायणपुर दौरा: ISBT कैंप में जवानों के साथ डिनर

नारायणपुर स्थित आईटीबीटी बटालियन परिसर में मुख्यमंत्री साय ने आईटीबीटी, सीआरपीएफ, कोबरा, बीएसएफ, डीआरजी और सीएएफ के जवानों से मुलाकात की। नक्सल मोर्चे पर तैनात इन बलों की हौसला अफजाई करते हुए सीएम रात्रि भोजन में उनके साथ शामिल हुए। जवानों की थालियों में खाना परोसते हुए मुख्यमंत्री साय की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। Also Read-wife killed paralyzed husband: कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात: पेरालाइसिस पति से छुटकारा पाने पिला दिया कीटनाशक

सीएम साय नारायणपुर दौरा: एक्स पर साझा किया अनुभव

मुख्यमंत्री साय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि वीर जवानों के साथ भोजन परोसने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि जवानों की थाली में खाना परोसते समय उनके साहस, शौर्य और राष्ट्र सेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास किया। बस्तर की शांति, सुरक्षा और विकास इन्हीं जवानों के बलिदान से संभव हो रहा है।

मुख्यमंत्री बस सेवा से बदली सुदूर अंचलों की तस्वीर

CM ने अपने दौरे में मुख्यमंत्री बस सेवा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस सेवा से सुदूर जनजातीय इलाकों में आवागमन को नई रफ्तार मिली है। सीएम ने खुद नक्सल प्रभावित रहे कुरुषनार से नारायणपुर तक बस यात्रा कर जमीनी हालात को महसूस किया। Also Read-CM विष्णुदेव साय 30 और 31 जनवरी को करेंगे नारायणपुर जिले का दौरा

357 विकास परियोजनाओं से मजबूत होंगी आधारभूत सुविधाएं

सीएम साय ने कहा कि सुरक्षा बलों की सतत कोशिशों के चलते वर्षों तक माओवाद से प्रभावित रहे इलाकों में अब सुरक्षित और नियमित परिवहन संभव हो सका है। नारायणपुर में 357 विकास परियोजनाओं के जरिए सड़कों, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। जवानों के साथ यह डिनर सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि सरकार की प्राथमिकताओं का संकेत भी माना जा रहा है। संदेश साफ है.सुरक्षा, विकास और विश्वास, तीनों साथ चलेंगे।  

संबंधित सामग्री

रेलवे ने शुरू की रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना, मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप

राज्य

रेलवे ने शुरू की रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना, मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप

भारतीय रेलवे और केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण शुरू किया है।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी की जांच में नया मोड़, CCTV में दिखे नए संदिग्ध

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी की जांच में नया मोड़, CCTV में दिखे नए संदिग्ध

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हेराफेरी की जांच आगे बढ़ी, SIT ने मंदिर समिति की रिपोर्ट और CCTV फुटेज का विश्लेषण किया।

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन, चार बड़े तकनीकी सुधार

देश-विदेश

IRCTC ने लॉन्च किया अपनी वेबसाइट का नया बीटा वर्जन, चार बड़े तकनीकी सुधार

भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC ने अपने नए बीटा वर्जन को लॉन्च किया है, जिसमें यात्रियों के अनुभव को और तेज और आसान बनाने के लिए कई सुधार किए गए हैं।

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में हादसा, श्रमिक की मौत, धरने पर बैठे मजदूर

राज्य

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में हादसा, श्रमिक की मौत, धरने पर बैठे मजदूर

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में रात को हुए हादसे में 22 वर्षीय श्रमिक नरेश की मौत हो गई। कंक्रीट स्लैब गिरने से हुआ हादसा।

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

जुर्म गाथा

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में, एक बेटे ने 150 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता की हत्या कर दी।