सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में कुष्ठ रोगियों संग मनाई दिवाली

cm-mohan-yadav-diwali-ujjain

सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में कुष्ठ रोगियों संग मनाई दिवाली

By:

Ranu

सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में कुष्ठ रोगियों संग मनाई दिवाली

मोहन यादव उज्जैन दिवाली: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के हामूखेड़ी कुष्ठधाम में मनाई खास दिवाली

मोहन यादव उज्जैन दिवाली: उज्जैन। दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने गृह नगर उज्जैन में मानवता और करुणा की अनोखी मिसाल पेश की। मंगलवार को वे हामूखेड़ी स्थित कुष्ठधाम पहुंचे और वहां निवासरत कुष्ठ रोगियों के साथ दिवाली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया।

मुख्यमंत्री के आगमन से कुष्ठधाम में दिवाली की रौनक देखते ही बन रही थी। उन्होंने रोगियों को पटाखे, मिठाइयाँ और उपहार वितरित किए और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे।

कुष्ठ रोगियों की पेंशन और सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कलेक्टर को निर्देश दिए कि प्रत्येक कुष्ठ रोगी परिवार का सर्वेक्षण कर उनकी ज़रूरतों का आकलन किया जाए, ताकि शासन की सहायता योजनाओं का लाभ उन्हें सहज रूप से मिल सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कुष्ठ रोगियों को पेंशन नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएगी।

21-21 हजार की आर्थिक सहायता की घोषणा

मोहन यादव उज्जैन दिवाली: कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी प्रकाश यादव ने प्रत्येक कुष्ठ रोगी परिवार को 21-21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने उनके इस योगदान की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

सड़क विकास और रोजगार पर बोले सीएम

मुख्यमंत्री ने उज्जैन में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर में टू-लेन और फोर-लेन सड़कों का निर्माण जोरों पर है। साथ ही, औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों की स्थापना से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं, जिससे उज्जैन प्रगति के नए अध्याय की ओर बढ़ रहा है।

दुकानदार से खरीदे दिवाली के दीये

कार्यक्रम से लौटते समय मुख्यमंत्री ने अपनी कार नागझिरी रोड पर रुकवाई और स्थानीय दुकानदार उमेश की दुकान से दीपावली की सामग्री खरीदी। इस दौरान उन्होंने दुकानदार की बेटी से पढ़ाई के बारे में बातचीत की और उसे शिक्षा के महत्व को समझाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

संबंधित सामग्री

भारतीय राजनीति में गैंगस्टर्स के उच्चारण, एक खतरनाक प्रवृत्ति

जुर्म गाथा

भारतीय राजनीति में गैंगस्टर्स के उच्चारण, एक खतरनाक प्रवृत्ति

भारतीय राजनीति में अपराध जगत के लोगों का प्रवेश बढ़ रहा है, जिसमें गैंगस्टर्स सीधे चुनाव लड़कर संसद और विधानसभाओं में प्रवेश कर रहे हैं।

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।