CM धामी ने सुनी 'मन की बात'

CM धामी ने छात्राओं के साथ सुना 'मन की बात' का 134वां संस्करण, लिया फीडबैक

देहरादून में CM पुष्कर सिंह धामी ने छात्राओं के साथ 'मन की बात' सुनी। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा पर बातचीत की और सकारात्मक बदलावों का जिक्र किया।

 CM धामी ने छात्राओं के साथ सुना 'मन की बात' का 134वां संस्करण, लिया फीडबैक

CM धामी ने सुनी 'मन की बात'

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 134वां संस्करण सुना। यह कार्यक्रम CM आवास में आयोजित किया गया, जिसमें नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। इसमें साझा की जाने वाली कहानियां लोगों को जनहित के कामों के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

क्या बोले CM धामी

CM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर दिए जा रहे संदेश समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। CM धामी ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने भीषण गर्मी के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने देशी और पारंपरिक पेयों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए आम सहित भारतीय फलों की खूबियों का भी जिक्र किया। 

CM ने की छात्राओं से बात

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से उत्तराखंड में भी कई लोग अपने कार्यों से समाज में बदलाव ला रहे हैं। प्रदेश सरकार ऐसे लोगों को प्रोत्साहित कर रही है, ताकि सकारात्मक पहल को और बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम के बाद CM ने छात्राओं से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य रुचियों में भी भागीदारी जरूरी है। छोटे-छोटे सकारात्मक कोशिश जीवन में बड़े बदलाव लाते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी दो बहनों की हत्या की और जीजा को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, चरित्र शंका और संपत्ति विवाद जांच के अंतर्गत हैं।

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

उत्तराखंड की धामी सरकार ने हजारों उपनल कर्मचारियों के लिए नियुक्ति और समान वेतन की नई नीति की घोषणा की, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में CM पुष्कर सिंह धामी सहित कई दिग्गज शामिल हुए। यह यात्रा विशेष आकर्षणों से भरी थी।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026