Cg crime: महिला से KISS मांगा...मना किया तो मार-डाला

chhattisgarh-surajpur-woman-murdered-for-refusing-to-kiss

Cg crime: महिला से KISS मांगा...मना किया तो मार-डाला

cg crime महिला से kiss मांगामना किया तो मार-डाला

ऑटो ड्राइवर ने की रेप की कोशिश, विरोध पर गला घोंटकर हत्या Chhattisgarh Surajpur Murdered For Kiss: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑटो ड्राइवर ने महिला से किस मांगने के बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी। महिला ने जब आरोपी की हरकत का विरोध किया, तो उसने पहले मारपीट की और फिर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या था मामला: Chhattisgarh Surajpur Murdered For Kiss

जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनवाही की रहने वाली सुरमिला राजवाड़े (37) सब्जी बेचती थी। इसके लिए वो रोज बस से लटोरी से अंबिकापुर जाती थी और रात 9-10 बजे तक घर लौटती थी। सुरमिला जब सोनवाही चौक तक पहुंचती थी। वहां उसका पति हुकुम साय राजवाड़े उसे लेने पहुंचता था। इसके बाद दोनों साथ घर आते थे।

गड्ढे में मिला महिला का शव: Chhattisgarh Surajpur Murdered For Kiss

25 अक्टूबर 2025 को रोज की तरह सुरमिला सब्जी बेचने के लिए सुबह घर से अंबिकापुर के लिए निकली। रात होने पर जब पति हुकुम साय पत्नी सुरमिला को लेने सोनवाही चौक पर पहुंचा। तय समय के बाद जब सुरमिला वापस नहीं लौटी तो हुकुम साय की चिंता बढ़ने लगी। करीब 11.30 बजे तक उसने पत्नी का इंतजार किया।पत्नी के वापस नहीं लौटने पर घर वापस लौट गया और दूसरे दिन 26 अक्टूबर को उसकी खोजबीन कर रहा था। सुबह करीब 8 बजे उसे पत्नी का शव मिलने की जानकारी मिली। रविवार को सोनवाही चौक के स्कूल मैदान में खेल रहे बच्चों ने मैदान के पास खोदे गए सीपीटी गड्ढे में महिला का0 शव पड़ा देखा।

गला दबाकर की हत्या: Chhattisgarh Surajpur Murdered For Kiss

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू की। टीम ने ग्राम सोनवाही के आसपास के इलाके, आने-जाने वाले रास्तों और चौक-चौराहों के दुकानदारों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि महिला आखिरी बार एक ऑटो में बैठकर घर की ओर जा रही थी।

आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के रंग-रूप के अनुसार अंबिकापुर, सूरजपुर, विश्रामपुर और आसपास के इलाकों में कई ऑटो चालकों से पूछताछ की। लोगों से पूछताछ और सबूतों की मदद से पुलिस ने संदिग्ध ऑटो ड्राइवर राहुल कुशवाहा की पहचान की और उसे पकड़ लिया।

नशे में धुत आरोपी ने कबूला गुनाह: Chhattisgarh Surajpur Murdered For Kiss

पुलिस पूछताछ में राहुल ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि उस रात वह शराब के नशे में था। रात 10:30 बजे जब वह अंबिकापुर से लौट रहा था, तब सुरमिला को ऑटो में बैठाया। सोनवाही चौक के पास उसने महिला से किस मांगी। महिला ने मना किया तो वह जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर महिला ने धमकी दी कि वह लोगों को बताएगी। इस पर आरोपी ने गुस्से में उसका गला दबा दिया और शव गड्ढे में फेंककर भाग गया।

संबंधित सामग्री

नशे के खिलाफ नारनौल की हुंकार, CM सैनी संग दौड़े हजारों युवा

राज्य

नशे के खिलाफ नारनौल की हुंकार, CM सैनी संग दौड़े हजारों युवा

नारनौल में आयोजित राज्यस्तरीय हाफ मैराथन में देशभक्ति और नशामुक्ति के संदेश के साथ 67,856 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन की शुरुआत की।

भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल में धंसी, मची अफरा-तफरी; एक राहगीर घायल

राज्य

भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल में धंसी, मची अफरा-तफरी; एक राहगीर घायल

गरियाबंद जिले के मरौदा गांव में बस हादसा हुआ जिसमें श्रद्धालु सुरक्षित बचे, पर एक राहगीर घायल हो गया।

JPSC परीक्षा रद्द करने को तैयार सोरेन सरकार, CBI जांच से साफ इनकार

राज्य

JPSC परीक्षा रद्द करने को तैयार सोरेन सरकार, CBI जांच से साफ इनकार

रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, सरकार ने कुछ मांगें मानने की सहमति जताई।

'हर घर तिरंगा' अभियान, जयपुर में CM भजनलाल ने निकाली तिरंगा यात्रा

राज्य

'हर घर तिरंगा' अभियान, जयपुर में CM भजनलाल ने निकाली तिरंगा यात्रा

जयपुर में आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा यात्रा में कई वरिष्ठ नेता और नागरिक शामिल हुए, बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रदर्शन किया।

निश्चितता बुद्धिमत्ता की शत्रु क्यों है: एक विस्तृत विश्लेषण

देश-विदेश

निश्चितता बुद्धिमत्ता की शत्रु क्यों है: एक विस्तृत विश्लेषण

इतिहास के महान विचारक सुकरात, डार्विन और फाइनमैन ने अनिश्चितता को बुद्धिमत्ता का मूल माना। 'मुझे नहीं पता' कहने की ईमानदारी वास्तविक ज्ञान की जननी है।