Kondagaon: बीजेपी नेता से 41 लाख की ठगी, RSS-लीडर बोलकर महिला ने ठगा

chhattisgarh-rss-adhikari-fraud-case

Kondagaon: बीजेपी नेता से 41 लाख की ठगी, RSS-लीडर बोलकर महिला ने ठगा

kondagaon बीजेपी नेता से 41 लाख की ठगी rss-लीडर बोलकर महिला ने ठगा

खनिज निगम का चेयरमैन बनाने का झांसा देकर 3 करोड़ मांगे

कोंडागांव जिले में एक बीजेपी नेता से 41 लाख की ठगी हुई है। पेट्रोल पंप संचालक संतोष कटारिया छत्तीसगढ़ BJP कोर ग्रुप के भी सदस्य हैं। काजल जोशी नाम की महिला ने खुद को दिल्ली में RSS का पदाधिकारी बताकर संतोष से संपर्क किया था और खनिज निगम का चेयरमैन बनाने 3 करोड़ मांगे थे।

अलग-अलग किस्तों में रुपये डाले

मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। संतोष ने लालच में आकर 3 महीने के अंदर अलग-अलग किश्तों में कुल 41.30 लाख दे डाले। जब निगम मंडल की सूची में उनका नाम नहीं आया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद वे थाने पहुंचे। ठगों में 2 लोग शामिल है।

ऐसे हुई ठगी

मामला 12 अगस्त 2024 का है। पीड़ित संतोष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके मुताबिक, रायपुर के रहने वाले राजीव सोनी से चर्चा के दौरान उन्होंने काजल जोशी का नाम सुना था। जिसके बाद राजीव ने काजल से मुलाकात करवाई थी। काजल खुद को महाराष्ट्र की रहने वाली और दिल्ली में रहना होता है ऐसा बताया करती थी। उसने केंद्रीय मंत्रियों और छत्तीसगढ़ सरकार से पहचान होना बताकर खनिज निगम में चेयरमैन बनाने 3 करोड़ मांगे थे। तब पीड़ित संतोष ने इतनी बड़ी रकम तुरंत नहीं हो पाएगा कहकर कुछ रुपए देने पर राजी हुए। जिसके बाद 20 अगस्त 2024 को दिल्ली में संतोष ने काजल को 20 लाख पेमेंट दिए थे। फिर 26 सितंबर 2024 को केशकाल से वॉट्सएप के जरिए QR कोड स्कैन कर 1 लाख 30 हजार ट्रांसफर किए थे। उसके बाद अक्टूबर 2024 में रायपुर के होटल क्लार्क में राजीव सोनी और काजल जोशी दोनों को बुलाकर 20 लाख कैश दिया था। संतोष ने 3 महीने के अंदर अलग-अलग किश्तों में कुल 41.30 लाख दे डाले थे। जब छत्तीसगढ़ निगम मंडलों की नियुक्ति आदेश में पीड़ित का नाम नहीं आया तो दोनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों ने फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने के बाद भाजपा नेताओं से संपर्क करने पर पता चला कि काजल जोशी नाम की कोई महिला BJP कार्यकर्ता है ही नहीं।

कौन है संतोष कटारिया

जांच करने पर पता चला है कि काजल जोशी का नाम कोमल मुंजारे है। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और उचित कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि संतोष अविभाजित मध्यप्रदेश के उत्तर बस्तर में जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे लंबे समय से राजनीति से जुड़े हैं।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

केशकाल थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और विश्वासघात का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। दोनों आरोपी फरार हैं।

संबंधित सामग्री

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

राज्य

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

बिजनौर के शादीपुर गांव में युवक ने सांप के साथ स्टंट करते हुए अपनी तबीयत बिगाड़ ली। सांप को मुंह में डालने के बाद युवक बेहोश हो गया।

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

राज्य

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

NHAI की दो मुख्य सड़क परियोजनाएं, स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास, लगभग पूरी हो चुकी हैं, जिससे कुंभ-2027 दौरान ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है।

 तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

मनोरंजन

तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

73 वर्षीय तमिल निर्देशक और अभिनेता के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में 75 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया।

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता के नए झटके; मृतकों का आंकड़ा 920 पहुंचा

देश-विदेश

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता के नए झटके; मृतकों का आंकड़ा 920 पहुंचा

वेनेजुएला में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 920 हो गई। राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए।

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

राज्य

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

मध्य प्रदेश के मुरैना में पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पत्नी के डांस वीडियो को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण हुई।