ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से अधिक का कैश और नोट गिनने की मशीन...

बड़ी कार्रवाई में सट्टेबाज गिरफ्तार

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से अधिक का कैश और नोट गिनने की मशीन बरामद,3 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़े पैमाने पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया, जिसमें कई आरोपी गिरफ्तार हुए और भारी मात्रा में कैश व सट्टा सामग्री जब्त की गई।

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई 1 करोड़ से अधिक का कैश और नोट गिनने की मशीन बरामद3 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सट्टा से मिले ब्लैक मनी को व्हाईट मनी बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये कैश, एक नोट गिनने की मशीन, चार मोबाइल फोन और अन्य सामग्री समेत कुल 1 करोड़ 3 लाख 86 हजार 300 रुपये की संपत्ति जब्त की है।जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को साइबर सेल, कोतवाली और थाना घरघोड़ा की संयुक्त टीम ने शहर व घरघोड़ा क्षेत्र में ऑनलाइन IPL सट्टा नेटवर्क पर एक साथ दबिश देकर सोनू देवांगन 21 साल निवासी नया गंज कोष्टापारा, हर्षित देवांगन 24 साल निवासी नया गंज कोष्टापारा, भरत गोयल 22 साल निवासी लैलूंगा रोड घरघोड़ा, गौतम भोजवानी 26 साल निवासी कन्या शाला के पीछे सांईराम कॉलोनी घरघोडा, लक्ष्मीनारायण सिदार 28 साल निवासी वार्ड नं. 13 घरघोडा, सागर गुप्ता 27 साल को गिरफ्तार किया था।
 
आरोपियों के पास से 7 मोबाईल और कैश जब्त किए गए। जिसके बाद पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने रायगढ़ के खाईवाल करन चैधरी और जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार के इशारे पर पूरे नेटवर्क के संचालन की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल इनपुट, कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड और फाइनेंशियल एनालिसिस के जरिए पूरे सिंडिकेट की परत-दर-परत जांच शुरू की।

मामले की जांच जारी है। इसमें सामने आया की आरोपी करन चौधरी 29 साल निवासी श्याम नगर ढिमरापुर लंबे समय से रायगढ़, सक्ती, रायपुर, बिलासपुर से लेकर दिल्ली तक फैले नेटवर्क के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का संचालन कर रहा था। सट्टे से प्राप्त बड़ी रकम को सीधे अपने पास न रखकर वह परिचित कारोबारियों, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और अन्य व्यावसायिक चैनलों के माध्यम से कैश डंप करता था। जिसे बाद में हवाला चैनल के जरिए आगे ट्रांसफर किया जाता था।

बाप-बेटा ब्लैक मनी को व्हाइट मनी करते थे

पूछताछ में यह भी सामने आया कि कृष्ण प्राइड टावर में रहने वाले पुष्कर अग्रवाल 26 साल और उसके पिता सुनील अग्रवाल 58 साल इस पूरे मनी मूवमेंट नेटवर्क के अहम हिस्से थे और सट्टे से प्राप्त ब्लैक मनी को हवाला के जरिए व्हाइट करने का कार्य कर रहे थे।करन चैधरी को पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ के बाद पुलिस ने कृष्ण प्राइड टावर स्थित फ्लैट में छापेमार कार्रवाई की।

कर्मचारियों और परिचितों के खाते उपयोग करते थे

इससे पहले करन चौधरी के पास से कैश और मोबाइल फोन बरामद किया गया था। इलेक्ट्रॉनिक डाटा, चैट रिकॉर्ड, यूपीआई लेनदेन और वित्तीय दस्तावेजों की जांच से यह स्पष्ट हुआ कि यह केवल सट्टेबाजी नहीं बल्कि एक संगठित आर्थिक अपराध सिंडिकेट के रूप में चला रहे थे।

करन का अपराधिक रिकार्ड

करण चौधरी के खिलाफ पूर्व में थाना कोतवाली थाना चक्रधरनगर में जुआ-सट्टा के 4 मामले दर्ज है। इसके अलावा थाना कोतवाली में करन पर मारपीट, रंगदारी, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित, अपहरण और अन्य गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं।

फरार आरोपी जसमीत सिंह बग्गा की तालाश जारी

ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा में फरार आरोपी जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार इस सिंडिकेड का हिस्सा है। गुड्डा सरदार आरोपी करन के साथ मिलकर सक्ती, खरसिया, रायगढ़ और रायपुर में ऑनलाइन जुआ खिलाता था।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

क्रिकेट सट्टा को लेकर इस कार्रवाई में SSP शशि मोहन सिंह स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही थी। इसके अलावा ASP अनिल सोनी, CSP मयंम मिश्रा, DSP साइबर उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में साइबर व थाना की टीम ने कार्रवाई की।

किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में सट्टा, हवाला, ब्लैक मनी और संगठित अपराध से जुड़े किसी भी नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित सामग्री

TET पास करने की नई समय-सीमा तय, 31 अगस्त 2028 तक मौका; नौकरी और प्रमोशन पर पड़ेगा असर

राज्य

TET पास करने की नई समय-सीमा तय, 31 अगस्त 2028 तक मौका; नौकरी और प्रमोशन पर पड़ेगा असर

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य; इसका असर नौकरी और पदोन्नति पर पड़ेगा।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

छत्तीसगढ़ सरकार ने PARAS पोर्टल का उपयोग करके योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में सुधार के लिए कदम उठाए हैं, जिससे डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा।

CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज

राज्य

CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज

CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों में असामान्य नामों के सामने आने के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए विवाद को हवा दी।

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

राज्य

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

रायगढ़ में एक सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जिससे उसके मालिक को गहरा दुख पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।