छत्तीसगढ़ में महिला प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण

छत्तीसगढ़ में महिला प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से महिला प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की।

छत्तीसगढ़ में महिला प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित कार्यालय में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर महिला प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र तथा इस संबंध में पारित शासकीय संकल्प के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। 

अधिक गति मिलेगी

महिला प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं के उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में महिला सशक्तिकरण को और अधिक गति मिलेगी तथा महिलाओं की भागीदारी सभी क्षेत्रों में सुदृढ़ होगी।

समग्र विकास की परिकल्पना अधूरी

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश की महिलाएं विकास यात्रा की सशक्त सहभागी हैं और उनके सशक्तिकरण के बिना समग्र विकास की परिकल्पना अधूरी है।

अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने महिला प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

संबंधित सामग्री

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

राज्य

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को तत्काल मदद प्रदान की और उन्हें अपने काफिले की एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

राज्य

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान को सराहा, साथ ही पेंशन में वृद्धि की घोषणा की।

CM सम्राट ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर तोड़ी चुप्पी, बोले - दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

राज्य

CM सम्राट ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर तोड़ी चुप्पी, बोले - दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत हॉस्पिटल में हुई, पति गिरफ्तार।