छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण सरकारी फैसले

CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, पूर्व अग्निवीरों के आरक्षण समेत कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

छत्तीसगढ़ में बैठक के दौरान पूर्व अग्निवीरों की भर्ती, अतिथि व्याख्याताओं की नीति में संशोधन, और फिल्म 'हनुमान अंश' की कर मुक्ति को मंजूरी दी गई।

By : दिव्या मिस्त्री
CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, पूर्व अग्निवीरों के आरक्षण समेत कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार, 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। बैठक में शिक्षा, सरकारी भर्ती और सिनेमा से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। इनमें पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती नियम, अतिथि व्याख्याताओं की संशोधित नीति और फिल्म ‘हनुमान अंश’ से जुड़ा फैसला प्रमुख रहा।

पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण

कैबिनेट ने पूर्व अग्निवीर सैनिकों के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा पूर्व अग्निवीर सैनिक भर्ती नियम, 2026 को मंजूरी दी। इसके तहत राज्य की तृतीय श्रेणी सेवाओं में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का प्रावधान किया गया है।

यह आरक्षण पुलिस विभाग में आरक्षक, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक और जेल विभाग में जेल प्रहरी जैसे पदों की सीधी भर्ती में लागू होगा। नियमों में भर्ती के मापदंड, चयन प्रक्रिया, आरक्षण और सेवा शर्तों से जुड़े प्रावधान शामिल किए गए हैं।

अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव

कैबिनेट ने शासकीय महाविद्यालयों की संशोधित अतिथि व्याख्याता नीति-2026 का कार्योत्तर अनुमोदन किया। इसके तहत समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी को वरीयता देने का प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा राजकीय विश्वविद्यालय में एक शैक्षणिक सत्र के दौरान कम से कम पांच महीने अध्यापन करने वाले अभ्यर्थी को अनुभव के लिए पांच अंक देने का प्रावधान किया गया है। विस्थापित अतिथि व्याख्याताओं को रिक्त पदों पर उनके अनुभव के आधार पर पुनर्नियोजन का अवसर देने का भी फैसला हुआ है।

‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने के आदेश का अनुसमर्थन

बैठक में फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किए जाने से संबंधित वाणिज्यिक कर विभाग के आदेश का भी अनुसमर्थन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 सितंबर 2026 को फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी। इसके बाद संबंधित विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया था।

30 सितंबर की बैठक में इन फैसलों के साथ सरकार ने पूर्व अग्निवीरों की भर्ती, उच्च शिक्षा में अतिथि व्याख्याताओं की व्यवस्था और फिल्म से जुड़े प्रशासनिक निर्णयों को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया।

संबंधित सामग्री

सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, हरियाणा में नियमित भर्ती के साथ शुरू होगी ओपन भर्ती

सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, हरियाणा में नियमित भर्ती के साथ शुरू होगी ओपन भर्ती

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार भर्ती प्रक्रिया को तेज कर रही है, विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए ओपन भर्ती की भी व्यवस्था की जाएगी।

30 सितंबर को साय कैबिनेट की बैठक, बस किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा; डीजल-मेंटेनेंस का बढ़ा खर्च वजह

30 सितंबर को साय कैबिनेट की बैठक, बस किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा; डीजल-मेंटेनेंस का बढ़ा खर्च वजह

छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में बस किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी, परिवहन खर्च में वृद्धि के बाद निर्णय की संभावना है।

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार ने ABDM-UP के तहत तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर नई भर्तियाँ शुरू कीं, जिसमें 25 रिक्तियां उपलब्ध हैं।

पंजाब पुलिस में होगी 450 एएसआई की सीधी भर्ती, CM मान बोले- मजबूत होगी जमीनी स्तर की पुलिसिंग

पंजाब पुलिस में होगी 450 एएसआई की सीधी भर्ती, CM मान बोले- मजबूत होगी जमीनी स्तर की पुलिसिंग

पंजाब सरकार ने पुलिस बल को मजबूत करने के लिए 450 सहायक सब-इंस्पेक्टर पदों पर सीधी भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

बालोद में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 5 लोगों की मौत और 6 घायल

बालोद में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 5 लोगों की मौत और 6 घायल

बालोद जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ट्रक से टकराया, जिससे पांच लोगों की मौत और छह अन्य घायल हो गए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर