छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र: नया भवन, नया इतिहास

chhattisgarh-assembly-winter-session-2025-new-building

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र: नया भवन, नया इतिहास

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र नया भवन नया इतिहास

chhattisgarh assembly winter session 2025: रायपुर  14 दिसंबर से शुरू हो रहा छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार सिर्फ एक साधारण सत्र नहीं, बल्कि ऐतिहासिक मोड़ लेकर आया है। नया विधानसभा भवन, नए होंगे फैसले और दो ऐसे रिकॉर्ड जो इस सत्र को यादगार बना देंगे।

chhattisgarh assembly winter session 2025: नया भवन, नई उम्मीदें

नवा रायपुर में नया विधानसभा परिसर हाल ही में बन कर तैयार हुआ है। 1 नवंबर को इसका उद्घाटन हुआ और अब 14 दिसंबर से पहला सत्र यहीं से शुरू हो रहा है। सदन में अब 200 सदस्यों तक की सुविधा है।एक 500 दर्शक क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम है, साथ ही 200‑सीटर सेंट्रल हॉल।पेपरलेस, डिजिटल व्यवस्था के साथ ये भवन ‘स्मार्ट विधानसभा’ कहलाएगा।कुल 51 एकड़ में फैली यह विधानसभा परिसर, 324 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।इस नए भवन की दीवारें, आधुनिक सुविधाएं, बड़ी हॉल और बेहतर तकनीक ये सब इस सत्र को पारंपरिक बजट‑विधान संचालन से कहीं आगे ले जाएंगे।

chhattisgarh assembly winter session 2025: बजट, विधेयक और बड़े फैसले

पहला दिन: प्रश्नकाल नहीं होगा इसके बजाय सदन में सबसे पहले ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ पर व्यापक चर्चा होगी। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों इस चर्चा का हिस्सा होंगे। दूसरा दिन:सरकार पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। तिसरा दिन:बजट पर चर्चा और संभवत: पारित। वहीं, धर्मांतरण संशोधन विधेयक भी इसी दिन सदन में लाया जा सकता है। कुल चार दिन के सत्र में 628 प्रश्न पहले से आए हैं, जिनमें 321 तारांकित और 282 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। साधारण सत्र कहे जाने वाले इस शीतकालीन सत्र में, बजट‑विधेयक से लेकर भविष्य की योजनाओं तक हर मोड़ पर राजनीतिक हलचल और उम्मीदों का मंजर देखने को मिलेगा।

दो रिकॉर्ड, एक सत्र

इस सत्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ विधानसभा दो नए मील के पत्थर पार कर रही है पहली बार-राज्य स्थापना के 25 वर्षों में, विधानसभा अपना सत्र अपने स्वयं के भवन में आयोजित कर रही है। दूसरी बार-शीतकालीन सत्र की शुरुआत रविवा 14 दिसंबर से हो रही है; प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है। इन नए अध्यायों के साथ, सदन न सिर्फ नए भवन में कदम रख रही है, बल्कि राजनीतिक और प्रशासनिक संस्कृति में एक बदलाव की हवा लेकर आ रही है।

संबंधित सामग्री

 राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी को चिट्ठी लिखकर राम मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

मध्य प्रदेश सरकार ने UCC-2026 को मंजूरी दी, समान अधिकारों की दिशा में कदम

राज्य

मध्य प्रदेश सरकार ने UCC-2026 को मंजूरी दी, समान अधिकारों की दिशा में कदम

मध्य प्रदेश सरकार ने UCC-2026 को मंजूरी देकर महिलाओं और सभी नागरिकों के लिए समान अधिकारों की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री ने दिखाई सादगी की मिसाल, मंत्रियों संग इलेक्ट्रिक बस से पहुंचे कैबिनेट बैठक में

राज्य

मुख्यमंत्री ने दिखाई सादगी की मिसाल, मंत्रियों संग इलेक्ट्रिक बस से पहुंचे कैबिनेट बैठक में

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी खर्च और पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देते हुए इलेक्ट्रिक बस से यात्रा की। इस कदम को सुशासन और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

बारिश में खेलते समय 6 साल का बच्चा बहा ,पाइप में फंसने से मौत 

राज्य

बारिश में खेलते समय 6 साल का बच्चा बहा ,पाइप में फंसने से मौत 

देहरादून में, 6 वर्षीय बच्चा बारिश में खेलते हुए नाली में बह गया और एक संकरे पाइप में फंसने के कारण उसकी मौत हो गई।

अगर रातभर नहीं आती नींद? तो ये आसान ट्रिक्स मिनटों में दिला सकती हैं आराम

लाइफ स्टाइल

अगर रातभर नहीं आती नींद? तो ये आसान ट्रिक्स मिनटों में दिला सकती हैं आराम

बदलती लाइफस्टाइल और तनाव के कारण नींद न आने की समस्या हो सकती है। जानिए कुछ आसान ट्रिक्स जो नींद लाने में मदद कर सकती हैं।