Ex DGP Vishwaranjan Passes Away: छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन का हुआ निधन!

chhatishgrah-ex-dgp-vishwaranjan-passes-away

Ex DGP Vishwaranjan Passes Away: छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन का हुआ निधन!

ex dgp vishwaranjan passes away छत्तीसगढ़ के पूर्व dgp विश्वरंजन का हुआ निधन

Ex DGP Vishwaranjan Passes Away: छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन का 7 मार्च की रात निधन हो गया। बताया जा रहा है, वो कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें पटना के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से पुलिस विभाग में मातम छाया हुआ है।

पिछले महिने हुए थे हॉस्पिटल में भर्ती

पिछले महिने ही पूर्व DGP विश्वरंजन की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, इसके बाद उन्हें पटना के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनका डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व DGP को कार्डियक (हृदय) संबंधी दिक्कत हुई थी, जिसके बाद में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उनकी हालत काफी खराब हो गई और इलाज के दौरान उन्होंने करीब 1 महिने बाद दम तोड़ दिया।

2007 में उन्हें मिली थी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के छठवें DGP विश्वरंजन रहें। DGP ओपी राठौर के निधन के बाद राज्य सरकार ने 2007 में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी थी। वहां विश्वरंजन 4 साल तक उस पद पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई अहम फैसले लिए। उस दौरान नक्सल प्रभावित इलाको की सुरक्षा व्यवस्था में काफी सुधार आया था।

इंटेलिजेंस ब्यूरो में लंबे समय तक रहें पदस्थ

1973 बैच के आईपीएस अधिकारी विश्वरंजन का प्रशासनिक अनुभव काफी व्यापक रहा है। वो लंबे समय तक इंटेलिजेंस ब्यूरो में एडिशनल डायरेक्टर की पद पर कार्यस्थ रहें। फिर मध्यप्रदेश विभाजन के बाद छत्तीसगढ़ के कैडर में शामिल हो गए, जहां 4 साल तक DGP के पद पर रहें।

   

संबंधित सामग्री

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

राज्य

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

बिजनौर के शादीपुर गांव में युवक ने सांप के साथ स्टंट करते हुए अपनी तबीयत बिगाड़ ली। सांप को मुंह में डालने के बाद युवक बेहोश हो गया।

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

राज्य

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

NHAI की दो मुख्य सड़क परियोजनाएं, स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास, लगभग पूरी हो चुकी हैं, जिससे कुंभ-2027 दौरान ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है।

 तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

मनोरंजन

तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

73 वर्षीय तमिल निर्देशक और अभिनेता के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में 75 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया।

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता के नए झटके; मृतकों का आंकड़ा 920 पहुंचा

देश-विदेश

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता के नए झटके; मृतकों का आंकड़ा 920 पहुंचा

वेनेजुएला में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 920 हो गई। राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए।

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

राज्य

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

मध्य प्रदेश के मुरैना में पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पत्नी के डांस वीडियो को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण हुई।