Chhath Puja: भोपाल में आज से शुरू होगा सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा

chhath-puja

Chhath Puja: भोपाल में आज से शुरू होगा सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा

chhath puja भोपाल में आज से शुरू होगा सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा

Chhath Puja: आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा आज से आरंभ हो रहा है। राजधानी भोपाल में नगर निगम और प्रशासन ने श्रद्धालुओं के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है। शहर के 52 घाटों पर सफाई, रंग-रोगन, विद्युत सज्जा, चलित शौचालय, चेंजिंग रूम और पेयजल जैसी व्यवस्थाएँ दुरुस्त की गई हैं। प्रमुख घाटों में कमला पार्क, खटलापुरा, प्रेमपुरा, शीतलदास की बगिया, हथाईखेड़ा डैम आदि शामिल हैं। [caption id="attachment_112574" align="alignnone" width="285"]Chhath Puja Chhath Puja[/caption]

छठ पर्व चार दिनों तक मनाया जाएगा

भोजपुरी एकता मंच के अध्यक्ष कुंवर प्रसाद के अनुसार इस वर्ष लाखों श्रद्धालु विभिन्न घाटों पर अर्घ्य अर्पित करेंगे। बाजारों में पूजा सामग्री, सूप-दउरा, ठेकुआ मोल्ड और फलों की बिक्री जोरों पर है। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल, गोताखोर टीम, मेडिकल सहायता केंद्र और ट्रैफिक रूट प्लान की व्यवस्था की है।

Chhath Puja: छठ पर्व चार दिनों तक मनाया जाएगा....

1. 25 अक्टूबर: नहाय-खाय – व्रती महिलाएँ स्नान के बाद लौकी-भात, चने की दाल और अरवा चावल का सात्त्विक प्रसाद बनाती हैं। लहसुन-प्याज का प्रयोग नहीं होता। 2. 26 अक्टूबर: खरना – व्रती दिनभर उपवास रखकर शाम को गुड़ की खीर और गेहूं की रोटी का प्रसाद बनाती हैं। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ होता है। 3. 27 अक्टूबर: डाला छठ (सांझी अर्घ्य) – व्रती ठेकुआ, लड्डू और फलों से सजे सूप-दउरा के साथ डूबते सूर्य को दूध-जल से अर्घ्य देती हैं और रातभर भजन-कीर्तन होता है। 4. 28 अक्टूबर: भोर अर्घ्य व पारण  उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती व्रत का समापन करती हैं और प्रसाद ग्रहण कर पारण करती हैं।

परिवार की मंगलकामना करेंगे

Chhath Puja: भोपाल में छठ पूजा को लेकर पूरा शहर उत्सवमय है। श्रद्धालु सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना के माध्यम से स्वास्थ्य, समृद्धि और परिवार की मंगलकामना करेंगे।

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।